Nissan Gravite Price : गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड़ को देखते हुए भारतीय बाजार में कंपनी की ओर से नई-नई गाड़िया लॉन्च की जा रही है। अब हाल ही में निशान कंपनी ने अपनी 7 सीटर SUV को बेहद कम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं निशान की एसयूवी के बारे में विस्तार से।
कंपनी ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक नई एसयूवी लॉन्च की है। इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स को किफायती कीमत में पेश किया गया है। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए आसान भाषा में जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में।
कीमत की बात करे तो ….
कीमत की बात करें तो इस एसयूवी की कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू होकर 8.93 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, और इसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है।
Nissan ने अपनी नई एसयूवी (New SUV) के अलग-अलग वेरिएंट्स को अलग कीमतों पर लॉन्च किया है। Visia MT वेरिएंट की कीमत 5,65,000 रुपये रखी गई है। Acenta MT को 6,59,000 रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है। N-Connecta MT की कीमत 7,20,000 रुपये है, जबकि N-Connecta CVT को 7,80,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। Tekna MT वेरिएंट 7,91,000 रुपये में मिलता है और Tekna Launch Edition CVT की कीमत 8,93,500 रुपये तय की गई है।
फीचर्स (Nissan Gravite Features) की बात करें तो इस एसयूवी में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पुश बटन स्टार्ट जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, साथ ही टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।
ज़्यादा जानें
Newspaper
दिल्ली
समाचार पत्र
निसान ग्रेविट माइलेज
माइलेज के तौर पर भी यह एसयूवी एकदम बेस्ट (Nissan Gravite Mileage) रहने वाली है। इस एसयूवी में सिंगल एक लिटर तीन सिलेंडर नेचरली एस्पायरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन मौजूद हैजो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये MPV आपको 5 स्पीड MT और 5 स्पीड AMT ऑप्शन में मिल जाएगी. कार देखो के मुताबिक, ये गाड़ी एक लीटर तेल में 19.3 किलोमीटर तक (मैनुअल) और 19.6 किलोमीटर तक (ऑटोमैटिक) का माइलेज देती है।
