8th pay commission : आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर नया कैलकुलेशन सामने आया है। कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा तगड़ा इजाफा होने वाला है। नए वेतन आयोग में कर्मचारी और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। अगले साल तक यह लागू हो जाएगा।
कर्मचारियों के लिए यह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण साल है। इस साल कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि बढ़ोतरी अगले साल से लागू की जा सकती है। परंतु इस साल कर्मचारियों के लिए संघर्ष का साल भी लग रहा है। लगातार कर्मचारी अपने अच्छे वेतनमान की मांग (salary of employees) कर रहे हैं। इसी बीच कर्मचारियों के लिए कुछ कैलकुलेशन भी सामने आए हैं।
फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होगी बढ़ोतरी
देश के 1 करोड़ 20 लाख कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor in the salary of employees) के आधार पर बढ़ोतरी की जाएगी। फिटमेंट फैक्टर वह आंकड़ा है, जिसके साथ बेसिक सैलरी को गुना किया जाएगा और नई बेसिक सैलरी (New Basic Salary) बनाई जाएगी। बेसिक सैलरी बढ़ जाने से ऑटोमेटिक ग्रोथ सैलरी बढ़ जाएगी। इसके अलावा महंगाई भत्ते (dearness allowance) को जीरो कर दिया जाएगा।
कब तक लागू होगा नया वेतन आयोग
नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू होने में अभी समय लगने वाला है। नए वेतन आयोग का कार्यकाल (Tenure of the new Pay Commission) शुरू हो गया है। लेकिन अब तक नए वेतन आयोग को लागू नहीं किया गया है। सरकार की ओर से 18 महीने में इसको लागू किए जाने की संभावना है। नए वेतन आयोग की कमेटी अभी अपना काम कर रही है। रिपोर्ट तैयार करने में 18 महीने लग सकते हैं। नवंबर से इस पर कार्य किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार इस पर अपनी समीक्षा करेगी और फिर कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग को लागू करेगी। उसके बाद 2027 के मध्य में कर्मचारियों को नए वेतन आयोग का लाभ मिल सकता है।
1 जनवरी 2026 से ही होगा प्रभावी
नए वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। इसको लागू करने में समय लगेगा। जब नया वेतन आयोग लागू किया जाएगा तो कर्मचारियों की सैलरी (salary of employees) में बहुत तगड़ी बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के साथ ही एरियर भी दिया जाएगा।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी में जैसा कि पहले बताया है की फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के आधार पर बढ़ोतरी होगी। अभी अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का अनुमान लगाया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग 3 फिटमेंट फैक्टर की है। अगर तीन का फिटमेंट फैक्टर मिल जाता है तो कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी (New Basic Salary) में तीन गुना की बढ़ोतरी हो जाएगी।
ऐसे में जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20000 रुपये है वह सैलरी बढ़कर 60000 रुपये हो जाएगी। वहीं, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो वह बढ़कर 54000 रुपये हो जाएगी। फिलहाल 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये ही है। ऐसे में न्यूनतम बेसिक सैलरी अब 54000 रुपये हो सकती है। हालांकि यह तब संभव है जब सरकार कर्मचारियों की मांग मान लेगी।
