DA Hike Updates : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच जनवरी डीए हाइक को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए जनवरी डीए (DA Hike Updates) हाइक से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को होली से पहले डीए हाइक से जुड़ी बड़ी सौगात मिल सकती है। खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में-
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता डीए बढ़ने का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। भले ही जनवरी का डीए जनवरी में प्रभावी हो जाता है, लेकिन आमतौर पर इसकी घोषणा मार्च में होली के पास होती है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में यह सवाल आ रहे हैं कि सरकार डीए हाइक (DA Hike for january 2026) का ऐलान कब करेगी। अब हाल ही में कर्मियों के डीए को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
जानिए क्या रहा है DA हाइक का ट्रेंड
भले ही सरकार त्योहारो के पास डीए (Dearness Allowance) का ऐलान करती है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि सरकार डीए का ऐलान त्योहार से पहले करती है। उदाहरण के लिए, 2025 में होली 14 मार्च को थी, लेकिन उस समय सरकार की ओर से DA बढ़ोतरी की घोषणा 28 मार्च को की गई थी। वहीं, साल 2025 की दूसरी DA बढ़ोतरी का ऐलान 1 अक्टूबर को हुआ था, जो 20 अक्टूबर को पड़ने वाली दिवाली से पहले थी।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारी का कहना है कि इस बार सरकार होली से पहले DA बढ़ोतरी (DA Hike Updates) का ऐलान कर सकती है, जबकि इसका औपचारिक आदेश अप्रैल में जारी होने की संभावना है। हालांकि, अभी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी की वास्तविक तारीख जानने के लिए आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।
बता दें कि जनवरी में इस बार डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, क्योंकि लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक–औद्योगिक श्रमिक (All India Consumer Price Index – Industrial Workers) के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जो 148.2 पर पहुंच गया है। डीए में 2 प्रतिशत के इजाफे के बाद डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
कैसे होता है डीए का केलकुलेशन
DA का केलकुलेशन (Calculation of DA) AICPI-IW के 12 महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर होता है। यह सूचकांक औद्योगिक श्रमिकों द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बदलाव को दर्शाता है। कर्मचारी एक फॉर्मूले से आसानी से डीए का केलकुलेशन कर सकते हैं। ये फॉमूला कुछ इस तरह से हैं।
DA प्रतिशत = [{AICPI-IW का 12 महीने का औसत (बेस ईयर 2001) – 261.42} ÷ 261.42] × 100
हालांकि, पहले 2016 के बेस ईयर (Base year 2016) के आंकड़ों को 2001 के बेस ईयर से जोड़ने के लिए उसे 2.88 से गुणा किया जाता है। यह 2.88 का फैक्टर इस वजह से लिया है क्योंकि अगस्त 2020 में CPI-IW का पुराना बेस (2001=100) 338 था और नया बेस (2016=100) 117.4 था। इस वजह से फैक्टर = 338 ÷ 117.4 = 2.88 आता है। दिसंबर 2025 में AICPI-IW का आंकड़ा 148.2 पर रहा है, जिससे 12 महीने का औसत 145.54 निकला है।
जनवरी 2026 में इतना बढ़ेगा डीए
अगर डीए बढ़ौतरी का केलकुलेशन (Calculation of DA hike) करें तो DA प्रतिशत = [(145.54 × 2.88) – 261.42] ÷ 261.42 × 100।
= (419.15 – 261.42) ÷ 261.42 × 100। = 0.6033 × 100= 60.33 प्रतिशत।
वहीं, सरकार DA को पूर्णांक में लागू करती है, ऐसे में 60.33 प्रतिशत को 60 प्रतिशत माना जाएगा। यानी की महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
