New Metro Line : देश के कई हिस्सों में नई मेट्रो लाइन बनाई जा रही है। अब इन मेट्रो लाइन के बिछाए जाने से यात्रियों का सफर सुगम होगा। अब जल्द ही दिल्ली और ग्रेटर नोएडा वालों को नई मेट्रो लाइन की सौगात दी जाने वाली है। अब जल्द ही आठ एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण (Construction of elevated station) किया जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में-
दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शासन की ओर से अब जल्द ही इन राज्यों के लोगों को नई मेट्रो लाइन (new metro line ) की सौगात दी जाने वाली है। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शासन ने इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी है। ये प्रोजेक्ट इन इलाको को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा देगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि ये मेट्रो लाइन कहां बनाई जाएगी।
कितना होगा ग्रेटर नोएडा का पूरा मेट्रो नेटवर्क
केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में हाल ही में नोएडा मेट्रो के सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर को हरी झंडी दिखा दी गई है। इस कॉरिडोर में कुल आठ एलिवेटेड स्टेशन (elevated station) का निर्माण किया जाएगा, जिसका पूरा होते ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा का पूरा मेट्रो नेटवर्क 61.62 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा।
ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान
इस नए कॉरिडोर (new corridors) से दिल्ली से नोएडा से होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी फिलहाल में दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए सेक्टर-51 में इंटरचेंज का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन नई लाइन की शुरुआत से यात्री बॉटेनिकल गार्डन पर उतरकर सीधे सेक्टर-142 तक पहुंच सकेंगे और वहां से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक यात्री बिना किसी परेशानी के पहुंच सकेंगे। यानी कि दिल्ली की ब्लू लाइन (Delhi’s Blue Line) या मैजेंटा लाइन से केवल एक इंटरचेंज में पूरा ग्रेटर नोएडा आसानी से कवर हो जाएगा।
मेट्रो से कनेक्ट होंगे ये बड़े IT सेक्टर
इस रूट के बनने से नोएडा के कई बड़े आईटी सेक्टर (Noida’s IT sector) सीधे मेट्रो से कनेक्ट हो जाएंगे। इन बड़े आघौगिक व आईटी सेक्टर में -सेक्टर-142 का एडवांट बिजनेस पार्क, सेक्टर-98 का स्काईमार्क वन मॉल व सेक्टर-93 का मॉल ऑफ नोएडा जैसे प्रमुख केंद्र का नाम शामिल है।
इन इलाको में माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, इंफोसिस, कॉग्निजेंट जैसी प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों (major multinational companies) को तेज ट्रांसपोर्टेशन सुविधा का फायदा मिलेगा, जिससे लोगों की यात्रा सुगम होगी। इसके साथ ही सेक्टर-125 मौजुद एमिटी यूनिवर्सिटी, विभिन्न स्कूल और सेक्टर-128 का मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जैसे कई संस्थान भी इस कॉरिडोर से सीधे डूबेंगे।
जानिए क्या है नए मेट्रो कॉरिडोर के फायदे
नए मेट्रो कॉरिडोर (New Metro Corridors) से शहर में जाम कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आ सकती है। इस प्रोजेक्ट से सार्वजनिक परिवहन मजबूत होने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे ईंधन की भी बचत होगी। इस नए मेट्रो कॉरिडोर (New Metro Corridors) से यात्रा का समय बच सकेगा और शहर के कई इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इतना ही नहीं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नए स्टेशन के बनने से आस-पास के हिस्सों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
सब मिलाकर सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक का यह नया मेट्रो कॉरिडोर (New Metro Corridor) नोएडा के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इससे दिल्ली-एनसीआर की पूरी शहरी गतिशीलता को नई तस्वीर मिलेगी।
