New Expressway in UP :उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए एक दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेसवे बनाये जाने वाले हैं। इसकी वजह से यहां पर रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। ऐसे में खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर अब सरकार एक नये एक्सप्रेसवे को बनाने वाली है। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से राज्य के हर एक कोने को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी में बनने वाले इस नए एक्सप्रेसवे के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली मजबूती-
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में बड़े बदलावों को लेकर काफी गंभीर हो रही है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सभी संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार, राज्य के छोटे-से-छोटे कस्बों को एक्सप्रेसवे के साथ जोड़कर शानदार कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार राज्य में 12 नए एक्सप्रेसवे (new expressways) बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 7 एक्सप्रेसवे एक्टिव हैं, हालांकि 3 एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य फिलहाल चल रहा है। 3 निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद यूपी में कुल 10 एक्सप्रेसवे बन जाएंगे। इसके बाद, 12 नए एक्सप्रेसवे (New Expressways UP) बनने के बाद यूपी रिकॉर्ड 22 एक्सप्रेसवे वाला राज्य बनकर सामने आएगा।
राज्य की आर्थिक तरक्की में आएगा बूम-
सरकार चाह रही है कि राज्य का छोटे-से-छोटा कस्बा भी एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट हो जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश का कोई भी एक कोना, दूसरे कोने के साथ शानदार तरीके से कनेक्ट हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, 22 एक्सप्रेसवे (New Expressway) के दम पर यूपी के सभी जिले, शहर और कस्बे सिर्फ आपस में ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के सभी राज्यों, जिलों और शहर के साथ भी बेहतरीन तरीके से कनेक्ट हो जाएंगे।
ये एक्सप्रेसवे सिर्फ आम लोगों की यात्रा में ही मदद नहीं करेंगे, बल्कि व्यापार को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। साथ ही में सप्लाई चेन को भी मजबूती मतिलने वाली है। बेहतर कनेक्टिविटी होने की वजह से राज्य में जबरदस्त निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के मौके बनने वाले हैं। इसकी वजह से राज्य आर्थिक रूप से काफी ताकतवर बनने वाला है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा कनेक्ट-
योगी सरकार, राज्य को वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी को उपलब्ध कराने वाला है। इसके लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ एयरपोर्ट (Airport) पर भी काफी जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में फिलहाल कुल एयरपोर्ट की संख्या 16 है। इनमें से 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं, हालांकि बाकी के 12 डोमेस्टिक एयरपोर्ट होने वाले हैं।
गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport), राज्य का 17वां और 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने वाला है। इसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही, उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
