Maruti Electric SUV : अगर आप भी मारुति कारों को पसंद करते हैं और कोई बेस्ट इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है, क्योंकि अब जल्द ही मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक SUV (Maruti Electric SUV) बेहद कम कीमत में लॉन्च की जाने वाली है।
मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में नई-नई कार को लॉन्च करके अपना दबदबा कायम किया हुआ है। अब जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की पेशकश की जाने वाली है। लॉन्चिंग से पहले इसकी कीमतों को लेकर खुलासा कर दिया गया है। इस कार को बजट रेंज में लॉन्च किया जाएगा। आईए खबर में जानते हैं मारुति की इलेक्ट्रिक एसयूवी (Maruti Electric SUV Updates) के बारे में विस्तार से।
कितनी होगी विटारा की कीमत
कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी विटारा की कीमत (Vitara Price) को लेकर घोषणा कर दी गई है। अब इस मॉडल को एक अलग तरह के बैटरी मॉडल के साथ लांच किया गया है जिसे ग्राहकों को खरीद के समय कम कीमत का लाभ मिल सकेगा। कंपनी ने मारुति सुजुकी ए विटारा की BAAS मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपए तय की है। यानी कि आपको गाड़ी की कीमत का अलग भुगतान करना होगा और बैटरी के लिए अलग से भुगतान करना होगा। मारुति कंपनी की ओर से बैटरी के लिए 3.99 लाख रुपए प्रति किलो मीटर चार्ज किया जाएगा।
दिसंबर 2025 में लॉन्च हुई थी ए विटारा मॉडल
मारुति सुजुकी ए विटारा मॉडल को दिसंबर 2025 में लॉन्च (A Vitara model launched) किया गया था और अब कंपनी ने इसे औपचारिक रूप से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर कदम बढ़ाया है। उम्मीद की जा रही थी कि इस एसयूवी की बुकिंग जनवरी 2026 से शुरू हो सकती है हालांकि अभी तक इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों को लेकर सही अपडेट सामने नहीं आए हैं।
कब हुआ था इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन
वैसे तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन (electric suv production) अगस्त 2025 में शुरू हो गया था और कंपनी ने साल के आखिर तक इसके तकरीबन 13000 यूनिट्स को 28 देश में एक्सपोर्ट किया है। बता दे कि मारुति इस मॉडल को सुजुकी ऑटो के ग्लोबल सहयोग के साथ विकसित किया जा रहा है और अब इसे भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए तैयार करने की कोशिश है।
मारुति सुजुकी विटारा की रेंज
रेंज की बात करें तो मारुति सुजुकी विटारा (Maruti Suzuki Vitara range) को एक बार में चार्ज करने पर 543 किलोमीटर की रेंज मिलती का फायदा मिलता है। कंपनी की ओर से इसे डेल्टा जीता और अल्फा तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा और इसमें दो बैटरी ऑप्शन, जोकि 49 kWh,61 kWh ऑप्शंस मिलेंगे। इसके डेल्टा वेरिएंट में छोटी बैटरी का पैक मिलेगा और ऊंचे वेरिएंट में बड़ी बैटरी दिया जाएगा।
इस एसयूवी में रेंज के प्रॉब्लम ना हो इसके लिए कंपनी ने पहले से ही चार्जिंग नेटवर्क को तैयार करना शुरू कियाहै। अब तक कंपनी की ओर से देश के 1100 शहरों में 2000 से अधिक के चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं । इसके साथ ही कंपनी की ओर से तेरा चार्जिंग ऑपरेटर के साथ साझेदारी की गई है।
मारुति सुजुकी विटारा के सेफ्टी फीचर्स
ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल और एश्योर्ड बायो बैक जैसे ऑप्शंस भी दे रही है। इस एसयूवी में सेफ्टी (Safety Features of Maruti Suzuki Vitara) के तौर पर बॉडी स्ट्रक्चर में 60% से ज्यादा हाय और अल्ट्रा हाइट 10 साइज स्टील का यूज हुआ है। इतना ही नहीं इसके बैट्री पैक को खास एनर्जी अब्जॉर्बिग माउंटिंग के साथ डिजाइन किया है। ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कई सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए हैं।
