Weather News : बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक ओर प्रदेश में जहां सुबह-शाम लोगों को अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन में निकलने वाली तेज धूप के चलते अभी से गर्मी सताने लगी है। ऐसे में लोग असमंजस में हैं कि वह सर्दी के चलते कंबल का प्रयोग करें या गर्मी होने पर पंखे का सहारा लें।
बिहार में दिन के समय काफी तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को अब फरवरी महीने में ही भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सुबह-शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते लोगों को अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है। फरवरी महीने के 9 दिन अभी शेष हैं। हालांकि बिहार वासियों को अभी से ही बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में बिहार (Weather in Bihar) में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है। वहीं, बीते दिन यानी 19 फरवरी को बिहार में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी जिले का रहा है। ऐसे में मोतिहारी प्रदेश का सबसे गर्म जिला घोषित किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
जानें आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
कुछ दिनों से बिहार के मौसम (Bihar Mausam) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों की बारिश के बाद से मौसम साफ बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD Latest Updates) के वेदर अपडेट के अनुसार आज 20 फरवरी को भी बिहार में मौसम साफ रहने के आसार हैं। विभाग ने बारिश या बादल छाने की कोई आशंका नहीं जताई है। इसी के साथ दिनभर तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। वहीं, अगर बात तापमान की करें तो आज बिहार का अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट (Latest Weather Update) जारी किया गया है, उसमें पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी अपना असर दिखा सकती है। मौसम विभाग (IMD Updates) की ओर से पूर्वानुमान जताया जा रहा है कि इस बार गर्मी पहले से ज्यादा हो सकती है। वहीं, वर्तमान में दक्षिणी और मध्य भागों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि इस दौरान रात के तापमान में कोई खास बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर दर्ज किया जा रहा है।
बीते दिन यानी 19 फरवरी के मौसम की बात करें तो बीते दिन बिहार में सबसे अधिक ठंडा जिला किशनगंज रहा है। किशनगंज का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, इस दौरान प्रदेश के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों (IMD Weather Updates) का कहना है कि प्री समर ट्रांजेक्शन फेज का संकेत वर्तमान की मौसम परिस्थितियों को देखते हुए मिल रहा है। इस फेज में ठंड तेजी से जाती है और गर्मी शुरू होने लगती है।
