Mausam Update : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बरसात होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से कई राज्य के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
लगातार बदल रहे मौसम को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब यहां पर मौसम का रुख पूरी तरह से बदलने वाला है। यहां पर अब ठंड की समाप्ति हो जाएगी और तापमान में बढ़ौतरी आएगी। दिल्ली (Delhi ka Mausam) समेत देशभर में गर्मी का अहसास होगा। खबर के माध्यम से जानिये दिल्ली-यूपी (UP Weather Update) समेत बाकी राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में गर्मी का बढ़ेगा असर-
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। सुबह के समय हल्की ठंड लेकिन दिन में सामान्य से अधिक गर्मी का अहसास हो सकता है। अगले तीन दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री से 31 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
यूपी में बढ़ेगा पारा-
उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में अगले 7 दिनों में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में पहले अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ, हालांकि अब सुधार होगा। 20 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने लग जाएगा। हालांकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। 22 से 24 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड का साफ हुआ मौसम-
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम (Uttarakhand Mausam) साफ बना हुआ है। हालांकि आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 और 21 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।
राजस्थान में बढ़ेगा पारा-
उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्से के रूप में राजस्थान (Rajasthan mausam update) में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ौतरी देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। पहले कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम था, हालांकि अब बढ़ोतरी का रुझान लगाया जा रहा है।
