Mandi Bhav : किसानों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रह है। बता दें कि अब सरकार ने ओएमएसएस स्कीम के तहत गेहूं की बिक्री शुरू कर दी है। इसकी वजह से गेहूं की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
गेहूं उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। गेहूं की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ौतरी पर अब ब्रेक लग गया है। आज 21 फरवरी को देश की कई मंडियों में गेहूं में गिरावट आई है। रबी सीजन 2026 की नई गेहूं अभी बाजार में नहीं पहुंची है। लेकिन बाजार में गेहूं की प्राप्त मात्रा होने की वजह से रेट गिरे हैं। इस समय OMSS की बिक्री चालू है, जिसकी वजह से बाजारों में गेहूं का रेट कमजोर हुआ है।
आज दिल्ली में गेहूं की कीमतों (Delhi Gehu Rate) में 15 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद गेहूं 2700 रुपये क्विंटल पर आ गिरी है। हालांकि आज बाजार 10 रुपये तेज होकर 2710 पर ओपन हुई है। इसके अलावा नरेला में 2525 रुपये, जबलपुर 2620 रुपये, जयपुर में 2575 रुपये, राजकोट में 2700 रुपये, दाहोद में 2490 रुपये, लखीमपुर में 2580 रुपये, इंदौर में 2725 रुपये पर आ गया है।
उत्तर प्रदेश में गेहूं (UP Gehu Bhav) का औसत भाव 2,580 रुपये और दक्षिण भारत में गेहूं का भाव 2,820 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा है। इस समय सरकार की OMSS बिक्री और FCI की बढ़ी हुई नीलामी से उपलब्धता आरामदायक बनी हुई है। इसके साथ ही में बुधवार की नीलामी में 1,40,000 टन के मुकाबले सिर्फ 61,440 टन गेहूं की ही बिक्री हो पाई है।
बता दें कि फिलहाल FCI के पास लगभग 25.9 मिलियन टन स्टॉक मौजूद है। जोकि 1 जनवरी के 13.8 मिलियन टन बफर मानक से लगभग दोगुना है, हालांकि क्लोजिंग स्टॉक का अनुसार 21.7 मिलियन टन कर दिया गया है। ट्रेड सर्कल मान रहा है कि कुल OMSS बिक्री 30 लाख टन की जगह करीब 10–12 लाख टन पर सिमट सकती है, क्योंकि एक्स-गोडाउन भाव कई जगह 2,550 प्रति क्विंटल से नीचे आ चुके हैं।
इससे व्यापारियों की FCI टेंडर में दिलचस्पी कम हो गई है। निर्यात के बारे में बात करें तो भारतीय ऑफर USD 280–300 प्रति टन हैं, हालांकि वैश्विक बाजार USD 200–270 के बीच है; हाल में बांग्लादेश ने अप्रैल–मई शिपमेंट करीब USD 260 पर बुक किया, इस वजह से फिलहाल export parity भी नहीं बन रही है।
बेनापोल डिलीवरी लगभग 2,850 रुपये और कोलकाता लगभग 2,800 रुपये प्रति टन बताई गई है। CNF प्रतिस्पर्धा के लिए बिहार की ढीली मंडी दरें 2,225–2,250 रुपये तक आनी होंगी, जोकि मुश्किल ही नजर आ रही है। गुजरात में फसल 5–10 प्रतिशत बेहतर रहने का उम्मीद लगाई जा हरी है। मार्च डिलीवरी के फॉरवर्ड में लोकवान 2,950 रुपये और मिल क्वालिटी 2,850–2,875 रुपये प्रति क्विंटल पर बताए गए। कांडला में मार्च फुल डिलीवरी करीब 2,400 रुपये पर सौदे हुए, जबकि मंडी से कांडला तक खर्च 170–200 रुपये पड़ता है।
दिल्ली (Delhi Mandi Bhav)
देश की राजधानी दिल्ली में आज MP लाइन गेहूं में 10 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है और भाव 2700 से 2710 रुपये क्विंटल के बीच हो गया है। वहीं UP लाइन गेहूं भी महंगी (Gehu Ka Taja Bhav) होकर 2700 से 2710 रुपये क्विंटल पर जा पहुंची है। राजस्थान लाइन गेहूं तेज होकर 2700 से 2710 रुपये क्विंटल हो गई है।
श्री गंगानगर मंडी (SHRI GANGANAGAR MANDI)
गेहूं भाव 2600 मंदी 10
राजकोट मंडी
गेहूं की कीमत 2200 से 2800
पटना मंडी (PATNA MANDI)
गेहूं 2% छूट भाव 20 रुपये सस्ती होकर 2600 रुपये क्विंटल हो गई है।
कोयम्बटूर मंडी (COIMBATORE MANDI)
गेहूं नेट भाव 2900
जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं 1% छूट भाव 2640
चरखी दादरी मंडी, हरियाणा
गेहूं भाव 2550 से 2575
ऐटा मंडी (ETHA MANDI)
गेहूं भाव 2380 ↓ मंदी ₹20
औरैया मंडी (AURAIYA MANDI) में गेहूं 30 रुपये महंगी होकर 2390 से 2400 रुपये क्विंटल पर जा पहुंची है।
बुलंदशहर मंडी (BULANDSHAR MANDI)
गेहूं भाव 2470
तिलहर मंडी (TILHAR MANDI)
गेहूं भाव 2370
कौशाम्बी मंडी (KOSHAMBI MANDI)
गेहूं भाव 2480
