Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि अब यहां पर ठंड खत्म होने वाली है। यहां पर एक बार फिर से बारिश की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर IMD के द्वारा भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
यूपी में अचानक से मौसम ने करवट बदल ली है। बता दें कि अब यहां पर ठंड की शुरुआत हो गई है। ठंड पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर बादल छाए रहने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
यूपी में बदला मौसम-
उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Weather) ने अचानक से करवट बदल ली है। गुरुवार को पश्चिमी जिलों जैसे गाजियाबाद और नोएडा में सुबह से घने बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। साथ ही में दिन के समय तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है। इसकी वजह से मौसम सुहाना होगा। हालांकि ये अस्थिर बना रह सकता है।
दोपहर में होने लगा गर्मी का अहसास-
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से राजधानी लखनऊ (Lucknow Mausam) के रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जोकि सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया है। साथ ही में गुरुवार को दिन का पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हो लग गया है।
न्यूनतम तापमान में आई वृद्धि-
साथ ही में मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ता नजर आ रहा है। वहीं बादलों की आवाजाही की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि अगले 48 घंटों में विक्षोभ का प्रभाव कम होने के साथ रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि दिन में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार को आसमान साफ रहने का उम्मीद लगाई जा रही है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार 21 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा, हालांकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 22 से 24 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में इतना होगा तापमान-
क्षेत्रवार तापमान के बारे में बात करें तो फिर पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में दिन का तापमान (UP temperature) 24 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि पश्चिमी और मध्य मैदानी जिलों में ये 26 से 28 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। राजधानी लखनऊ सहित दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इन इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से दोपहर के समय गर्मी का हल्का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
लोगों को रहना होगा सतर्क-
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया जा रहा है। हालांकि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की राय दी गई है।
