DA Hike : अब फरवरी का महीना बीतने को है। ऐसे में कर्मचारियों में जनवरी डीए हाइक को लेकर इंतजार बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार जनवरी में डीए में बेहद कम बढ़ौतरी के आसार है। कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चांए हो रही है कि क्या इस बार की डीए (DA Hike Updates) बढ़ौतरी बीते वर्षो में सबसे कम बढ़ौतरी होने वाली है।
अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है और हर साल सरकार जनवरी प्रभावी डीए की घोषणा मार्च में होली के आस-पास करती है। बताया जा रहा है कि होली से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए हाइक (DA Hike In January) से जुड़ी बड़ी खुशखबरी आ सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार डीए में बेहद कम बढ़ौतरी के आसार है। हालांकि कर्मचारियों की सैलरी पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
कब-कब होता है डीए का रिविजन
सरकार की ओर से साल में दो बार डीए (Dearness Allowance) में संशोधन किया जाता है। जिसमे से पहला संशोधन जनवरी से प्रभावी होता है और इसका ऐलान मार्च में होता है। दूसरा संशोधन जुलाई से प्रभावी होता है, जिसका ऐलान त्योहारों या दिवाली के समय किया अक्टूबर-नवंबर में किया जाता है। पिछले पैटर्न में भी यही प्रोसेस अपनाया गया है और डीए बढ़ौतरी कर्मचारियों के मासिक वेतन और पेंशन पर सीधा असर डालती है।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
जुलाई 2025 में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद दिसंबर 2025 तक डीए 58 प्रतिशत था। अब जनवरी 2026 से डीए 2 प्रतिशत बढ़ने के आसार है। अगर ऐसा होता है तो इससे DA 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। हालांकि ये पिछले 26 सालों में सबसे छोटी बढ़ोतरी होगी, लेकिन इससे कर्मचारियों की सैलरी (salary of employees), पेंशन और एरियर पर बड़ा फायदा होगा। जनवरी 2000 में केवल 1 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई थी। वहीं, जनवरी 2007, 2018 और 2025 में 2 प्रतिशत बढ़ौतरी दर्ज की गई थी।
8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट
बात करें आठवें वेतन आयोग की तो सरकार की ओर से 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) जारी कर दिए गए हैं। आमतौर पर जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो ऐसे में मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाता है और नए सैलरी स्ट्रक्चर में DA का केलकुलेशन (Calculation of DA) फिर से शुरू होता है। यानी कि वर्तमान 58 या संभावित 60 प्रतिशत DA आगे कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी (New basic salary of employees) का हिस्सा बन सकता है, जिससे शुरुआती सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
जब भी कर्मचारियों के डीए में संशोधन (Revision in DA of employees) किया जाता है तो इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी के साथ ही पेंशन और एरियर पर भी लाभ मिलेगा। साथ ही नई वेतन नीति के लागू होने के बाद शुरुआती बेसिक सैलरी में इजाफा होगा। ऐसे में बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल योजनाओं और बजट बनाने में यह बदलाव बेहद जरूरी साबित हो सकता है।
