Rajasthan Weather : इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के बाकी राज्यों के जैसे ही राजस्थान में भी मौसम करवट ले रहा है। बीते दिनों राजस्थान के कई क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश भी देखने को मिली थी। हालांकि इसके बाद कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है।
राजस्थान में लगातार तापमान में उछाल देखने को मिल रही है। वर्तमान में प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तक पहुंच रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इसी के साथ मौसम विभाग (weather department) का पूर्वानुमान है कि आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी हफ्ते प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहा है। वहीं, इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान (maximum temperature) बाड़मेर क्षेत्र का रहा है और बाड़मेर सबसे गर्म जगह रही है। यहां का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह करौली क्षेत्र का रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
बारिश के बाद बढ़ रहा तापमान
कुछ दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के कारण राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, अब बीते दिन यानी 20 फरवरी को भी राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। साथ ही इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र में हुई है। इस दौरान यहां पर 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बाड़मेर के साथ-साथ पश्चिम राजस्थान के कई इलाकों में तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। साथ ही माउंट आबू जैसे हिल स्टेशन पर भी तापमान में लगातार बढ़त हो रही है।
बढ़ रहा है न्यूनतम तापमान
एक ओर जहां प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है वहीं, दूसरी ओर इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने लगा है। कुछ इलाकों के न्यूनतम तापमान (Minimum temprature) पर नजर डालें तो बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ और सिरोही में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, जालोर में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
वहीं, इस दौरान राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस,कोटा में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू, नागौर और अंता में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनूं में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पिलानी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर और सीकर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
