PM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6000 रूपये की मदद की जाती है। इस योजना की 21 किस्तों का लाभ किसानों को मिल चुका है। आइए खबर में जानते हैं कि क्या इस महीने के आखिर में पीएम किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त आ सकती है।
देश के करोड़ों लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। किसानों को इस योजना की 21 किस्त मिल चुकी हैं। इन दिनों देशभर के किसान इस योजना की 22 वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। किसानों की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आ सकती हैं… आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कब आएगी इस योजना की 22वीं किस्त।
पिछले कई दिनों से किसानों के बीच इन पैसों (PM Kisan Yojana) को लेकर चर्चाएं काफी ज्यादा तेज हो गई है। किसने की तरफ से तरह-तरह के अंदाज लगाए जा रहे हैं।
सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की शुरूआत की गई है। इस योजना के पात्र किसान इसका लाभ उठा सकते है। अब तक किसानों को 21 किस्ते मिल चुकी है।
इन लोगों को नही मिलेगा इसका लाभ
संवैधानिक पदों पर कार्यरत व्यक्ति, आयकर भुगतान करने वाले नागरिक, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशे से जुड़े लोग तथा संस्थागत भूमि स्वामी इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। यदि कोई आवेदक गलत जानकारी देता है, तो उसकी किस्त रोकी जा सकती है।
इस तरह चेक करे लिस्ट में अपना नाम
लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (PM Kisan Yojana official website) पर जाना होगा और फिर “Beneficiary List” विकल्प चुनकर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें। यहां आपको लिस्ट दिखेगा जहां आप अपना नाम खोज सकते है।
पिछले साल फरवरी में कब जारी हुई थीं किस्तें?
2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की गई थी।
2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी को खातों में भेजी गई थी।
2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को ट्रांसफर हुई थी।
पिछले तीन वर्षों के रुझान पर नजर डालें तो क्लियर होता है कि किस्त फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी की गई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष भी फरवरी के आखिरी सप्ताह के आसपास पीएम किसान योजना की अगली किस्त (Next installment of PM Kisan Yojana) जारी की जा सकती है। हालांकि, पोर्टल पर अभी इससे जुड़ा कोई ताजा अपडेट नही आया है। सटीक तारीख की पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।
