UP New Metro : यूपी के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाएं जा रहे है। सरकार की तरफ से नई रेलवे लाइन तथा नई-नई सड़कों (New Metro Project) का चौड़ीकरण किया जा रहा है। अब फिर उत्तर प्रदेश में मेट्रो के 12 नए स्टेशन बनाएं जाएंगे, जिनपर 5800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आइए खबर में जानते है मेट्रो से जुड़े इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से।
मेट्रो में सफर तो आपने किया ही होगा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से यात्रियों को अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए नए-नए कदम उठाएं जा रहे है। मेट्रो का विस्तार (metro extension) भी काफी तेजी से किया जा रहा है। अब फिर उत्तर प्रदेश में नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनपर लगभग 5800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
आपको बता दे कि लखनउ में बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए मेट्रो को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा लखनऊ मेट्रो के ईस्ट–वेस्ट कॉरिडोर के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB New Project) से 2,883.93 करोड़ रुपये के विदेशी लोन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह लोन उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा भारत सरकार की संप्रभु गारंटी के तहत लिया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस मेट्रो परियाजना (Metro Project) को पूरा करने में लगभग 5,801.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कॉरिडोर मेट्रो के फेज-1बी के अंतर्गत चारबाग से वसंत कुंज तक लगभग 11.165 किलोमीटर तक विस्तारित होगा। प्रस्तावित मार्ग में 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे, जो अमीनाबाद, हजरतगंज और दुर्गापुरी जैसे ज्यादा आबादी वाले इलाकों को बेहतर परिवहन सुविधा (transportation facility) से जोड़ेंगे।
चारबाग स्टेशन पर यह नया कॉरिडोर मौजूदा नॉर्थ–साउथ लाइन से जुड़कर यात्रियों को आसान इंटरचेंज उपलब्ध कराएगा। UPMRC के मुताबिक, इस मेट्रो परियाजना के पूरा हो जाने पर शहर में लोगों का आवागमन (Metro in UP) काफी आसान हो जाएगा। इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में आर्थिक कार्य विभाग की स्क्रीनिंग समिति की बैठक अहम रही, जिसमें नीति आयोग और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
दो सिविल निर्माण टेंडर किए गए जारी
यूपी सरकार के विशेष सचिव मनोज कुमार द्वारा यह प्रस्ताव रखा। UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने परियोजना की पूरी जानकारी और उसका खर्च कैसे जुटाया जाएगा, इसकी योजना बताई। UPMRC (UPMRC Latest Update) पहले ही दो बड़े निर्माण कार्यों के टेंडर जारी कर चुका है और बाकी काम की प्रक्रिया चल रही है।
कॉरपोरेशन इससे पहले लखनऊ, कानपुर और आगरा में यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक की मदद से मेट्रो परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है।
मेट्रो की इस परियोजना से होगा इतने लोगों को फायदा
एनडीबी के साथ यह नई साझेदारी उत्तर प्रदेश में मेट्रो विस्तार (Metro expansion in Uttar Pradesh) के लिए आर्थिक व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।
UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर (East-West Metro Corridor) बनने से लखनऊ में सफर करना बेहद आसान हो जाएगा और लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। अच्छी कनेक्टिविटी से व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुल जाएंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पहले की तरह इस परियोजना (Metro Project) को भी समय पर और अच्छी तरह से पूरा किया जाएगा। लखनऊ की बढ़ती आबादी और बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह परियोजना बहुत जरूरी है।
