Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते दिनों आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुओं के रेट तेजी से बढ़े हैं। आज 23 फरवरी को चांदी (silver rate) एक बार फिर से 3 लाख रुपये किलो के करीब पहुंच गई है। इसके साथ ही सोने ने भी छलांग लगाई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
देशभर में सोने-चांदी के भाव चर्चा का विषय बने हुए हैं। कभी तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है तो कभी अचानक रेट कम हो जाते हैं। 29 जनवरी को आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इस समय भी सोने-चांदी के रेट (sone chandi ka rate) आम आदमी के बजट से बाहर हैं। जिस तरह सोने और चांदी में अचानक बड़ी गिरावट आई थी ऐसे लग रहा था कि सोना 1 लाख रुपये से नीचे आकर रुकेगा और चांदी 1,50,000 रुपये किलो हो जाएगी। लेकिन अब दोनों कीमती धातुओं के रेट संभल गए हैं।
आज सोने का ताजा भाव –
आज 22 फरवरी को सोने और चांदी में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Rate) में तेजी आई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जान लें। चलिए नीचे खबर में उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में आज सोना-चांदी के ताजा रेट क्या है?
एक दिन में 3 हजार के करीब महंगा हुआ सोना –
उत्तर प्रदेश (UP Gold Rate Hike) के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 22 फरवरी को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का रेट (Sona ka Bhav) ₹ 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आज इसमें 2,990 रुपये की तेजी आई है।
चांदी 20 हजार रुपये महंगी –
22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) आज 1,47,000 प्रति 10 ग्राम है। रविवार को 22 कैरेट गोल्ड 2,850 रुपये महंगा हुआ है। अब चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। रविवार सुबह चांदी की कीमतों में 20,000 रुपये की बढ़ौतरी हुई है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो चांदी (chandi ki kimat) लगातार मजबूत तेजी दिखा रही है और कीमतों को ऊपर जाने के लिए हर दिन नए कारण मिल रहे हैं। सोने चांदी की बढ़ती कीमतें निवेशकों को तो बड़ी खुशी दे रही है, लेकिन आम जनता और छोटे दुकानदारों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है गोल्ड सिल्वर रेट (Gold rate today) जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे वह कई लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।
