Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जाता है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी आई है। एक सप्ताह के भीतर भीतर इसका रेट (Gold Rate) 1530 रुपये तक बढ़ गया है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
एक सप्ताह में ही सोने की कीमतों में बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा है। सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ही इसके रेट 1530 रुपये तक बढ़ गए है। ऐसे में इसकी वजह से निवेशकों (Gold Price) को काफी लाभ हो रहा है। वहीं आम लोगों को इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने और चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी देखने को मिल रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1530 रुपये तक उछल गई है। साथ ही में 22 कैरेट सोने का भाव 1400 रुपये तक बढ़ गया है। आज 23 फरवरी को कीमत (Gold Rate today) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है।
दिल्ली में सोने का दाम-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159430 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price today) पर जा पहुंची है। 22 कैरेट का भाव 146150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट-
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने का रेट-
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24K Gold Price) 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
जानिये आपके शहर में सोने की कीमत-
दिल्ली
22 कैरेट सोना – 146150 रुपये
24 कैरेट सोना – 159430 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना – 146000 रुपये
24 कैरेट सोना – 159280 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 146050 रुपये
24 कैरेट सोना – 159330 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना – 146000 रुपये
24 कैरेट सोना – 159280 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना – 146000 रुपये
24 कैरेट सोना – 159280 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 146000 रुपये
24 कैरेट सोना – 159280 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना – 146150 रुपये
24 कैरेट सोना – 159430 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना – 146050 रुपये
24 कैरेट सोना – 159330 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना – 146150 रुपये
24 कैरेट सोना – 159430 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 146150 रुपये
24 कैरेट सोना – 159430 रुपये
दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत-
शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट (Gold Price in bullion market) के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमत में उछाल आया है। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है।
चांदी का ये है रेट-
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर न तो तेजी देखने को मिली है और न ही इसमें गिरावट आई है। 23 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 275000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Silver Price Today) 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
