Mahindra new arrivals – भारतीय ऑटो बाजार में Mahindra एक बार फिर बड़ी हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी आने वाले समय में नई कारें, फेसलिफ्ट SUV और इलेक्ट्रिक मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। इनमें पॉपुलर स्कॉर्पियो, थार और नई कॉन्सेप्ट से प्रेरित गाड़ियां शामिल होंगी, जो फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में काफी खास होंगी-
महिंद्रा आने वाले समय में अपने ग्राहकों के लिए कई नई और अपडेटेड गाड़ियां पेश करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ वर्षों में नई कारें, फेसलिफ्ट मॉडल और कॉन्सेप्ट से प्रेरित SUV लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। चर्चाओं के मुताबिक, महिंद्रा एक नई कॉम्पैक्ट SUV भी विकसित कर रही है, जो Vision S कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगी। यह गाड़ी 2027 तक बाजार में आ सकती है।
यह कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनेगी। साफ है कि महिंद्रा लंबी रेस की तैयारी कर रही है और SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। आइए जानते हैं कंपनी के अपकमिंग मॉडलों के बारे में विस्तार से।
चुनिंदा मॉडल्स पर लिमिटेड पीरियड की शानदार ऑफर्स-
महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट-
नई गाड़ियों के साथ-साथ कंपनी अपनी लोकप्रिय SUVs को भी अपडेट करने की तैयारी में है। इसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक (scorpio classic) शामिल हैं। दोनों मॉडलों के मिड-साइकिल फेसलिफ्ट आने की संभावना है। हाल में दिखे टेस्ट म्यूल्स से संकेत मिलता है कि एक्सटीरियर में बड़े बदलाव नहीं होंगे, जबकि केबिन में नए फीचर्स (New features in the cabin), ज्यादा टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी अपडेट्स मिल सकते हैं। हालांकि, स्कॉर्पियो N के इंजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट-
इसी बीच Mahindra & Mahindra अपनी मशहूर ऑफ-रोड SUV महिंद्रा थार के 3-डोर वर्जन को भी नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई गाड़ियों से संकेत मिलता है कि इसमें थार रॉक्स जैसी कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिल सकते हैं। साथ ही, इंटीरयर पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा, फीचर्स बढ़ेंगे और डिजिटल टेक्नोलॉजी (digital technology) पर भी खास फोकस किया जाएगा।
नई इलेक्ट्रिक कार की भी होगी एंट्री-
पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ Mahindra इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी की BE 6 जैसी इलेक्ट्रिक SUV को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब चर्चा है कि BE 6 का ज्यादा रफ-टफ वर्जन Rall-E नाम से आ सकता है, जिसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े टायर और दमदार लुक (Big tyres and powerful looks) मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, मार्च 2025 से अब तक उसकी इलेक्ट्रिक SUV की 41 हजार से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। कुल मिलाकर, महिंद्रा आने वाले सालों में हर सेगमेंट के ग्राहकों के लिए नए और आकर्षक विकल्प पेश करने की तैयारी में है।
