Weather Alert Today :उत्तर भारत के साथ-साथ पूरे देश में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बीच आईएमडी की ओर से वेदर अपडेट जारी कर पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल 24 फरवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल देश के 11 राज्यों में भयंकर बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है। ऐसे में आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
देश के अधिकतर राज्यों में अब ठंड की विदाई हो चुकी है। साथ ही इस दौरान तापमान में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश के चलते भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि कल 24 फरवरी को देश के 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
वहीं, दूसरी ओर बदलते मौसम के चलते किसानों को भी अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। आईएमडी के अनुसार इस बार उत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी भारत और पश्चिम भारत में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। चलिए जानते हैं कि कल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
कल 11 राज्यों में बारिश की संभावना
भारत मौसम विभाग (IMD Alert) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 24 फरवरी को देश के 11 राज्यों में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। विभाग के अनुसार कल यानी 24 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में, कल और परसों यानी 24 व 25 फरवरी को उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है।
इसी के साथ आईएमडी (IMD Weather Today) ने पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कल 24 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, गंगा के मैदान में पश्चिम बंगाल व तेलंगाना में 23 और 24 फरवरी को बादल गरजने और बिजली पड़ने की भी आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कल 24 फरवरी से 26 फरवरी तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
जानें राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के अनुसार कल 24 फरवरी को राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं है। साथ ही इस दौरान सुबह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होता रहेगा। तापमान की बात करें तो कल 24 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी की ओर से जारी वेदर अपडेट (weather alert) के अनुसार कल उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार कल 24 फरवरी को गोरखपुर, अयोध्या, अमेठी, अमरोहा, प्रयागराज, बलिया, बागपत, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर, बरेली, बाराबंकी, बस्ती, बांदा, बदायूं, बिजनौर, चित्रकूट, जौनपु,र झांसी, चंदौली, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी, मेरठ, गौतम, बुध नगर जैसे जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
वहीं, बात करें अधिकतम और न्यूनतम तापमान की तो कल प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर (latest weather) अपडेट के अनुसार कल बिहार में लोगों को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक कल बिहार के औरंगाबाद, किशनगंज, गया, पटना, कैमूर, नवादा, जमुई, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, नालंदा, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, मधेपुरा, बक्सर, बांका, दरभंगा, मुंगेर व कुछ अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दौरान राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, विभाग के अनुसार कल व परसों यानी 23 व 24 फरवरी को राजस्थान के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
इसी के साथ कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना विभाग ने व्यक्त की है। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के मुताबिक राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, डीडवाना, सीकर, फलोदी में गंगापुर सिटी में तापमान में बढ़त के चलते लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
जानें हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
भारत मौसम विभाग के अनुसार कल 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, किन्नर, धर्मशाला क्षेत्र में बारिश होने की संभावना के चलते चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, विभाग ने मनाली व उसके आसपास के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि कल 23 फरवरी को मनाली में अधिकतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
आईएमडी के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार कल व परसों यानी 23 व 24 जनवरी को उत्तराखंड के कई क्षेत्र में बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से इस दौरान नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी व देहरादून में बारिश होने की संभावना जताई गई है और यहां के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है। ऐसे में प्रदेश में ठंड बढ़ने के भी आसार हो गए हैं। वहीं, बात करें तापमान की तो कल 23 फरवरी को देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
