Weather Updates : इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले देशभर में बारिश का सिलसिला देखने को मिला था। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी मौसम लगातार करवट ले रहा है। उत्तर प्रदेश वासियों को अभी से बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार अब उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं, इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ पूर्वी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग (IMD Alert) की ओर से आगामी 48 घंटे में तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Weather) लगातार करवट ले रहा है। अभी फरवरी महीने के भी कुछ दिन बचे हुए हैं, हालांकि प्रदेशवासियों को अभी से भयंकर गर्मी सताने लगी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। ऐसे में आंकड़ों के अनुसार यह सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
इस बीच मौसम वैज्ञानिकों (IMD Alert) का कहना है कि आगामी दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही किसानों को भी अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। बढ़ते तापमान और गर्मी के चलते रबी फसलों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाला महीना किसानों के लिए चुनौती भरा हो सकता है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम (Mausam Ki Khabar) पूरी तरह बदल रहा है। बीते दिन दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा है। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर हो गया है। बीते दिन लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह अब तक का सीजन का सर्वाधिक तापमान है। इस बीच वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Mausam Updates) का कहना है कि पछवा हवाओं के चलते राजधानी में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में शनिवार रात तापमान में कुछ कटौती हो सकती है। वहीं, इसके बाद दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उनका कहना है कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश की राजधानी में धूप काफी तेज हो सकती है। साथ ही गर्मी बढ़ने की भी आशंका हैं।
फसलों को होगा नुकसान
कृषि विभाग के प्रोफेसर (UP Weather Updates) का कहना है कि अगर ऐसे ही गर्मी बढ़ती रही तो किसानों को काफी ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आने वाला महीना किसानों के लिए समस्याओं से भरा हो सकता है। तापमान बढ़ने का पूरा-पूरा प्रभाव रबी की फसलों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर गर्मी बढ़ती है तो गेहूं के दाने पूरी तरह विकसित नहीं होंगे और किसानों को कम पैदावार मिलेगी।
गेहूं के अलावा गर्म हवाओं से सरसों, चना, मटर जैसी फसलों को भी नुकसान (IMD Alert) होने की आशंका है। तापमान बढ़ने से खेतों में मिट्टी सूख जाती है और नामी नहीं रहती है। ऐसे में किसानों को सिंचाई का खर्च भी ज्यादा उठना पड़ता है और फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
