Haryana News : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। सरकार यहां पर कई नई सड़कों का निर्माण कर रही है। बता दें कि अब यहां पर रेलवे नेटवर्क का भी विस्तार होने वाला है। अब हरियाणा के अलग अलग जिलों में ट्रेनें (New Train in Haryana) चलाई जाने वाली है। इसकी वजह से प्रदेश के हर जिले को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
प्रदेश में लगातार सड़कों का दोहरीकरण किया जा रहा है। ऐसे में अब सड़कों के बाद सरकार यहां पर रेलवे नेटवर्क का भी विस्तार किया जाने वाला है। सरकार यहां पर अब लगातार रेल नेटवर्क (rail network) को भी मजबूती प्रदान कर रही है। अब हरियाणा के अलग अलग जिलों में ट्रेनें चलाई जाने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
चंडीगढ़ से मोहाली व पंचकूला में बिछेगी रेल लाइन
44,212 वर्ग किलोमीटर में फैले हरियाणा में तेजी से रेलवे नैटवर्क का विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। खासतौर पर सरकार मेट्रो का विस्तार करने वाली है। सबसे खास बात तो ये है कि चंडीगढ़ से मोहाली व पंचकूला में मैट्रो रेल लाइन (rail line in Panchkula) बिछाई जाने वाली है। इसके तहत कुल 37.5 किलोमीटर में से 6 किलोमीटर लाइन हरियाणा में बिछाई जाने वाली है। इस परियोजना पर कुल 13,909 करोड़ रुपए खर्च होंगे इसमें हरियाणा सरकार लगभग 1800 करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। फिलहाल एक दिन पहले ही अम्बाला (Ambala News) से दिल्ली रेलवे लाइन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
रेलवे बजट में से मिली इतने बजट को मंजूरी
गौर देने वाली बात ये है कि केंद्र सरकार (Central government Latest Update) की ओर से 2026-27 के लिए रेलवे बजट के तहत हरियाणा को ढांचागत सुधार के लिए 3566 करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 150 करोड़ रुपए अधिक हो गये हैं। ऐसे में लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जा सकता है। पिछले साल 2025-26 में हरियाणा के लिए 3416 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था। हरियाणा में मौजूदा समय में 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसमें 34 रेलवे स्टेशनों (railway stations) का कायाकल्प किया जा रहा है और कुछ नई रेल लाइन भी बिछाई जा रही हैं। हरियाणा में सभी रेल खंड बिजली संचालित हो गए हैं, साथ ही में यूपी से पंजाब तक बिछाया डैडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर काफी अहम कड़ी बनकर सामने आ रहा है।
हाइड्रोजन ट्रेन पर भी होगा कार्य
ऐसे ही हरियाणा के पानीपत में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर भी कार्य किया जा रहा है। ट्रेन की पूरी टेस्टिंग की जा रही है। जल्द इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसकी वजह से यात्रियों को सुविधा (Metro Project) मिल सकती है। इसी तरह पलवल-पृथला, रेवाड़ी-खाटूवास, खाटूवास-नारनौल, मनहेड़-बवानीखेड़ा रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। बल्लभगढ़ से पलवल तक भी मैट्रो का विस्तार किया जाने वाला है। केंद्र सरकार दिल्ली मैट्रो के द्वितीय चरण परियोजना के 26.463 किलोमीटर लंबे रिठाला नरेला नाथूपुर (Rithala Narela Nathupur) कॉरिडोर को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। ये कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी एवं हरियाणा के बीच कनैक्टिविटी को और भी ज्यादा मजबूत बनाने वाला है। इस कॉरिडोर को 2029 तक पूरा किया जाने वाला है।
नमो भारत परियोजना के तहत मिली मंजूरी
इसी तरह से दिल्ली-पानीपत करनाल नमो भारत परियोजना का क्रियान्वयन आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के द्वारा किया जा रहा है। ये दिल्ली में सराय काले खां और हरियाणा में करनाल (Haryana News) के बीच लगभग 136.30 किलोमीटर तक फैली एक ग्रीनफील्ड पहल बनकर सामने आ रही है। इस गलियारे को 90 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से संचालित करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है।
दिल्ली और हरियाणा के बीच संपर्क होगा मजबूत
जोकि परिवहन के मौजूदा साधनों की तुलना में काफी तेज पारगमन विकल्प लेकर सामने आने वाला है। इस परियोजना से यात्रा का समय मौजूदा 3.5-4 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट रह जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे दिल्ली और हरियाणा (Delhi and Haryana Railway) के प्रमुख केंद्रों के बीच संपर्क काफी ज्यादा बेहतर हो जाएगी। इसके साथ ही में ये परियोजना प्रमुख रेलवे, मेट्रो, बस और हवाई अड्डे के नेटवर्क से जड़कर परिवहन के कई साधनों को एकीकत करेगी जिससे लोगों को निबंध कनेक्टिविटी मिलने वाली है।
इतनी लगात से तैयार होगा प्रोजेक्ट
ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल 1-2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंचाला-दिल्ली रेलवे लाइन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर की ड्रीम परियोजनाओं (Railway Line Project) में से एक माना जा रहा है। लगभग 193.6 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 5983 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने वाली है। इस परियोजना के पूरा होने की वजह से पंजाब व हरियाणा के एक दर्जन शहरों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने वाला है। इस रेलवे लाइन (Railway Line) के अंतर्गत कुल 32 रेलवे स्टेशन बनाये जाएंगे। लगभग 80 हैक्टेयर जमीन को एक्वायर किया जाएगा।
नायब सैनी ने दी जानकारी
नायब सैनी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कैचिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अम्बाला से दिल्ली रेलवे लाइन को मंजूरी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया जा रहा है। इस सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि केंद्रीय कैबिनेट बैठक (Railway Line News) में हरियाणा को ऐतिहासिक रेल परियोजना सहित अनेक महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार करा रहे हैं।
यातायात सुविधाएं होगी सुगम
दिल्ली-अम्बाला तृतीय एवं चतुर्थ रेल लाइन को स्वीकृति मिलना प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती देने वाला है। वहीं औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने और यातायात सुविधाओं को आधुनिक (Railway Line Project) एवं सुगम बनाने की दिशा में ये एक ऐतिहासिक कदम होने वाला है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी, विकासोन्मुख और जनहितैषी नेतृत्व में हरियाणा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला है।
