Rapid Rail Project : दिल्ली से हरियाणा और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि सरकार अब यहां पर रैपिड रेल (Rapid Rail News) की शुरुआत कर सकती है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी लाभ होगा और सफर करने में भी काफी आसानी होगी। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
हरियाणा राज्य में लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। सरकार सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के बाद अब रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने जा रही है। हरियाणा (Rapid Rail in Haryana) राज्य को दिल्ली के साथ कनेक्ट करने के लिए सरकार अब नई रेपिड रेल चलाने की सोच रही है। चलिये नीचे खबर में जानते हैं कि इस रेपिड रेल को किन किन क्षेत्रों के साथ कनेक्ट किया जाएगा।
मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को बताया था कि सराय काले खां से शुरू होने वाले दो नये रैपिड रेल कॉरिडोर के प्रस्ताव (Rapid Rail Project) को जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना लगाई जा रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ‘हाई-स्पीड ट्रांजिट नेटवर्क’ को बढ़ावा मिलने वाला है।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिली मंजूरी
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (Rapid Rail Transit System) पर सराय काले खां स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर खट्टर ने बताया है कि प्रस्तावित कॉरिडोर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को काफी हद तक बढ़ाएंगे और दिल्ली तथा पड़ोसी राज्यों के बीच यात्रा की अवधि को कम करने वाला है। उन्होंने बताया है कि इनमें से एक कॉरिडोर सराय काले खां से हरियाणा (Rapid Rail Project in Haryana) के करनाल तक बनाए जाने की प्लानिंग की जा रही है। इसकी वजह से दोनों शहरों के बीच की लगभग 125 से 130 किलोमीटर की दूरी करीब डेढ़ घंटे में पूरी करने की तैयारी की जा रही है।
यहां पर बनेगा दूसरा कॉरिडोर
खट्टर ने बताया है कि प्रस्तावित दूसरा कॉरिडोर सराय काले खां को हरियाणा के बाबरपुर और राजस्थान के नीमराना से कनेक्ट होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सराय काले खां स्टेशन (Sarai Kale Khan Station) का उद्घाटन किया है। ये स्टेशन दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस और भविष्य के रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए एक प्रमुख इंटरचेंज के रूप में कार्य करने वाला है।
खट्टर ने सराय काले खां स्टेशन को एक प्रमुख केंद्र बताया जा रहा है। जोकि एनसीआर में परिवहन नियोजन के अगले चरण का आधार बनने वाला है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली (Delhi News) के एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित होने के मद्देनजर रैपिड रेल और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करना काफी ज्यादा जरूरी है।
