8th Pay Commission Update : नए वेतन आयोग को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि अब कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आने वाला है। सैलरी (Basic salary hike) में उछाल आने की वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। साथ ही में उनको कई अन्य भत्तों का भी लाभ होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 8वें वेतन आयोग से जुड़ा ये अपडेट देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
देशभर के लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। सरकार अब जल्द ही इस वेतन आयोग को लागू करने जा रही है। वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike in 8th Pay Commission) में बूम आएगा। इसकी वजह से कर्मचारियों को मंहगाई से लड़ने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही साथ कर्मचारियों को कई अन्य भत्तों का भी लाभ होने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये वेतन आयोग से जुड़ा ये अपडेट-
सैलरी में आएगा बंपर उछाल
देशभर में सरकारी कर्मचारियों और अफसरों की नजरें अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं। खासतौर पर पुलिस विभाग में काम करने वाले अफसर ये जानना चाहते हैं कि नया वेतन आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी में कितनी बढ़ौतरी (8th Pay Commission News) होने वाली है। इसी कड़ी में सबसे ज्यादा चर्चा डीएसपी यानी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस की सैलरी को लेकर हो रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग के बाद डीएसपी की तनख्वाह में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
जल्द लागू होगा 8वां वेतन आयोग
सरकार हर कुछ साल में कर्मचारियों और अफसरों की सैलरी, भत्तों और पेंशन की समीक्षा के लिए वेतन आयोग का गठन करती है। बता दें कि अब तक सरकार ने सात वेतन आयोग को लागू कर दिया है और अब 8वां वेतन आयोग (New Pay Commission) आने वाला है। फिलहाल डीएसपी का पद पे मैट्रिक्स के लेवल 9 में आता है। अभी 7वें वेतन आयोग के तहत डीएसपी को मूल वेतन के रूप में 53,100 रुपये की राशि मिल जाती है। इसके साथ ही में उन्हें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। इन सबको मिलाकर डीएसपी की कुल सैलरी (Pay Commission) अच्छी मानी जाती है, हालांकि 8वें वेतन आयोग के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
8वें वेतन आयोग के तहत इतना बढ़ेगा वेतन
जारी की गई मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारों के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर में बंपर बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 के आसपास तय किया जाता है तो फिर लेवल 9 में आने वाले अफसरों की सैलरी (Salary Hike) में जबरदस्त उछाल दर्ज किया जाएगा। इसी के आधार पर डीएसपी की संभावित सैलरी का अंदाजा लगाया जा रहा है।
नई बेसिक सैलरी को लेकर ये हैं उम्मीदें
अगर 53,100 रुपये की मौजूदा बेसिक सैलरी को नए फिटमेंट फैक्टर से कनेक्ट कर दिया जाता है तो फिर डीएसपी की नई बेसिक सैलरी (Basic salary in new pay commission) करीब 1,51,866 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है। यह आंकड़ा सुनने में भले ही हैरान करने वाला लगे, हालांकि वेतन आयोग के नियमों के मुताबिक ये संभव माना जा रहा है।
भत्तों के साथ सैलरी में भी आएगा उछाल
ध्यान देने वाली बात ये है कि ये सिर्फ बेसिक सैलरी की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही में डीएसपी को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिल जाती है। इन सभी भत्तों (DA Hike) को कनेक्ट करने के बाद डीएसपी की कुल मासिक सैलरी और भी ज्यादा हो सकती है। इस स्थिति में 8वें वेतन आयोग के बाद डीएसपी की नौकरी और ज्यादा आकर्षक मानी जा रही है। डीएसपी बनने के लिए उम्मीदवारों को राज्य लोक सेवा आयोग या संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करनी पड़ती है।
