Haryana New sectors : सरकार ने अब हरियाणा में विकास प्रगति कार्य को नई रफ्तार देने के लिए नए-नए फैसले ले रही है। अब जल्द ही प्रदेश में नए सेक्टर को विकसित किए जाने का प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए सभी जिलों की लिस्ट (List of districts) भी जारी कर दी गई है।
हरियाणा में सरकार ने अब नए सेक्टर को विकसित करने का प्लान तैयार किया है। अब हाल ही में प्रदेश में नए सेक्टर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए जिलों की लिस्ट तैयारी कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट से कई जिलों की तस्वीर बदल जाएगी। खबर में जानिए की हरियाणा (Haryana New sectors) में नए सेक्टर को विकसित करने के लिए किन जिलों की लिस्ट तैयार की गई है।
द्वारका एक्सप्रेसवे के पास विकसित होंगे नए सेक्टर
जानकारी के लिए बता दें कि गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway in Gurugram) के पास ही 5 नए सेक्टर विकसित करने का प्लान तैयार किया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से इसके लिए तैयारी हो रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जमीन से जुड़ी जानकारी को इकट्ठा कर ई-भूमि पोर्टल पर डालेगी। उसके बाद जमीन के अधिग्रहण या खरीदने का प्रोसेस शुरू किया जाएगा।
एचएसवीपी से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार मिलेनियम सिटी में सेक्टर-36ए, 37 के साथ ही सेक्टर-68, 69 और 70 को बसाने के लिए जमीन मालिकों से जमीन का लिया जाएगा। इन सेक्टरों को फर्स्ट फेज में पेश किया जाएगा। बता दें कि सेक्टर-68 से लेकर सेक्टर-70 तक सदर्न पेरिफेरल रोड (Southern Peripheral Road) पर मौजूद हैं।
बता दें कि इसकी कनेक्टिविटी द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway), गुरुग्राम-सोहना हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयुपर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) से एकदम पास है। इसमे से सेक्टर-36ए और सेक्टर-37 द्वारका एक्सप्रेसवे के पास मौजूद होगा और इसके बाद दूसरे फेज में सोहना में सेक्टर-32, 33, फर्रुखनगर में सेक्टर-3, पटौदी में सेक्टर-2,3,4 को विकसित किया जाने का प्लान है।
फरीदाबाद में ये सेक्टर होंगे विकसित
एचएसवीपी के अधिकारी का कहना है कि फरीदाबाद में कई सेक्टर (Sectors developed in Faridabad) को रिहायशी सेक्टर के तौर पर विकासित किया जाएगा। इन सेक्टर में -94ए, 96, 99, 101, 102, 103, 140, 141, 142 का नाम शामिल है। बता दें कि सेक्टर-100 को व्यावसायिक सेक्टर के तौर पर विकसित किया जाएगा और सेक्टर-96ए और सेक्टर-97ए को पब्लिक और सेमी पब्लिक सेक्टर के रूप में बसाने का प्लान है।
पंचकूला के ये सेक्टर होंगे विकसित
इसके साथ ही कई अन्य सेक्टर को भी विकसित करने का प्लान है। इन सेक्टरों में पंचकूला के कोट बहला में सेक्टर-16, 22 और 14 का नाम शामिल है और पिंजोर कालका में सेक्टर-31 का नाम शामिल है। इसके साथ ही सोनीपत के गन्नौर में सेक्टर-7 और 13, पानीपत में सेक्टर-19ए और 40, कुरुक्षेत्र में सेक्टर-46, करनाल में सेक्टर-33 पार्ट, 34 और 35 का नाम शामिल है। बीते 5 साल से HSVP की ओर से ई-नीलामी के जरिए प्लॉट (Plots through e-auction) बेचे जा रहे हैं। 2,00,000 रुपये से 5 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जो ई-नीलामी हो रही है, उसके चलते मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए HSVP के प्लॉट को खरीदना थोड़ा कॉस्टली हो गया है।
रिहायशी सेक्टर में उपलब्ध होंगे ये प्लॉट
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से 4 साल पहले लैंड पूलिंग स्कीम को पेश किया गया था, जिसमे से जमींदार के साथ 1 एकड़ जमीन को लेकर समझौता करते ही उसे व्यवसायिक सेक्टर में एक बूथ दिया जाने वाला है और ऐसे ही रिहायशी सेक्टर में 1048 वर्ग मीटर साइज का प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। जमींदार चाहे तो इस साइज में 1,2 या 3 प्लॉट ले सकता है। HSVP की ओर सेजमीन में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन इस योजना पर काम नहीं हो सका।
