DA Hike Update : होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सरकार जनवरी-जून 2026 अवधि के लिए डीए में संशोधन कर सकती है। हालांकि पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार नई घोषणा होली के बाद होने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है-
होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जनवरी-जून 2026 की अवधि के लिए डीए में संशोधन (amendment in DA) का ऐलान कर सकती है। हालांकि पिछले पांच वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो होली से पहले इस तरह की घोषणा आम तौर पर नहीं होती।
जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए 1 अक्टूबर 2025 को महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान (present to central employees) में 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। आइए जानते हैं इस संभावित बढ़ोतरी और कर्मचारियों पर इसके असर के बारे में।
केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीद-
केंद्र सरकार (central government) के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners) को उम्मीद है कि अगले संशोधन में डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लागू होने पर मौजूदा 58 प्रतिशत डीए बढ़कर बेसिक सैलरी के 60 प्रतिशत तक पहुँच जाएगा और यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।
डीए बढ़ोतरी का फैसला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) और हाल के महीनों के महंगाई आंकड़ों पर निर्भर करेगा। हालांकि होली जैसे त्योहारों के कारण उम्मीदें बढ़ जाती हैं, लेकिन सरकार किसी भी अंतिम निर्णय से पहले कैबिनेट के अनुमोदन का इंतजार कर सकती है। इसलिए नई घोषणा संभवतः होली के बाद ही आएगी।
DA घोषणा और होली का समय-
महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की घोषणा के समय होली अक्सर चर्चा में रहती है, क्योंकि भारत सरकार साल में आमतौर पर दो बार डीए संशोधन करती है। एक बार मार्च के आसपास और दूसरी बार अक्टूबर-नवंबर में। हाल के वर्षों में दूसरी बढ़ोतरी कई बार दिवाली के समय लागू की गई है।
लेकिन मार्च में होने वाली डीए घोषणा हर साल होली से पहले नहीं होती। खासकर जब होली मार्च की शुरुआत में पड़ती है, तब कैबिनेट (cabinet) का निर्णय अक्सर महीने के अंत में आता है। ऐसे में यदि प्रक्रिया में कोई असामान्य तेजी नहीं दिखाई देती, तो डीए बढ़ोतरी की घोषणा होली के बाद होने की संभावना अधिक रहती है।
