8th Pay Commission Alert: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि आठवें वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी में जल्दबाज़ी करना भारी पड़ सकता है। कई लोग सोशल मीडिया या गूगल लिंक पर क्लिक कर अपनी सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे, तो आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है और बैंक अकाउंट से पैसे भी गायब हो सकते हैं-
देश में इस समय लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक (pensioners) 8वें वेतन आयोग के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोग सोशल मीडिया और गूगल पर हर लिंक खोज रहे हैं। लेकिन इन लिंक पर क्लिक करना आपकी बड़ी गलती साबित हो सकता है। जालसाज अब सरकारी कर्मचारियों (government employees) और आम जनता को सैलरी हाइक के बहाने धोखा देने का नया जाल फैला रहे हैं।
यह सैलरी कैलकुलेटर स्कैम क्या है-
पिछले कुछ दिनों में वॉट्सऐप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लिंक के साथ लिखा होता है – “8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का ऐलान! अपनी नई सैलरी और एरियर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।” लिंक पर क्लिक करने के बाद यह आपसे निजी जानकारी मांगता है या किसी एपीके फाइल को डाउनलोड (Download the APK file) करने के लिए कहता है। क्लिक करते ही फोन हैक हो सकता है, जिससे आपके मैसेज पढ़े जा सकते हैं और बैंक अकाउंट (bank account) से पैसे चोरी हो सकते हैं।
सरकार का क्या कहना है-
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि अभी तक 8वें वेतन आयोग से जुड़ी कोई आधिकारिक लिंक या कैलकुलेटर जारी नहीं किया गया है। साइबर सुरक्षा एजेंसियों (cyber security agencies) ने भी चेतावनी दी है कि ये लिंक केवल यूज़र्स का डेटा चुराने और फोन तक एक्सेस पाने के लिए फैलाए जा रहे हैं।
धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत क्या करें-
अगर आपने गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया है या आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो गई है, तो परेशान ना हों, ऐसा कुछ होने पर जरूरी कदम उठाएं, जिसमें शामिल हैं-
राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर (National Cyber Crime Helpline Number) 1930 पर कॉल करें. यह आपके अमाउंट को फ्रीज कराने में मदद करता है।
अपनी शिकायत आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।
अपने बैंक को तुरंत कॉल करके अपने कार्ड और नेट बैंकिंग (net banking) को ब्लॉक करवाएं। अगर आपको लगता है कि फोन हैक हो गया है, तो जरूरी डेटा का बैकअप (data backup) लेकर फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें, जिससे मॉलवेयर हट जाए।
अपने सभी सोशल मीडिया (social media) और बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड जल्दी बदल लें।
इन बातों का रखें जरूर ध्यान-
किसी भी अनजान नंबर से आए लुभावने ऑफर या सरकारी अपडेट वाले लिंक पर क्लिक ना करें।
सैलरी या सरकारी घोषणाओं की जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल्स (जैसे pib.gov.in) पर ही देखें।
अपने वॉट्सऐप और बैंकिंग ऐप्स (banking apps) पर टू स्टेप वेरिफिकेशन हमेशा ऑन रखें।
साथ ही बिना जानें किसी भी अनजान मैसेज को दूसरों को ना भेजें।
