gold silver rate : पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव में मंदी देखी जा रही थी, लेकिन अब दोबारा से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर शुरू हो गया है। एक ही दिन में सोने और चांदी की कीमत में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों को लेकर जारी हुए इस न्याय अपडेट के बारे में विस्तार से।
पिछले महीने सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला था। लेकिन फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतें अपने हाई लेवल से नीचे चल रही है। सोने और चांदी की कीमतों पर इन दिनों हर किसी की नजरे टिकी हुई है। आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है कि सोने और चांदी में एक बार फिर से नई तेजी शुरू हो चुकी है और एक ही दिन में कीमतें काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं।
सोने और चांदी की कीमतें (Gold Or Silver Prices) भले ही अपने हाई लेवल से नीचे चल रही हो, लेकिन अभी भी कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर चल रही हैं। आज 24 फरवरी के दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल (Gold Or Silver Rate Hike) देखा गया है। चांदी 14530 रुपये की छलांग के साथ 2.67 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव 2680 रुपये उपर जाकर 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX Silver Price) पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव की बात की जाए तो 12,338 रुपए यानी 4.88% का उछाल देखने को मिला है और यह 6,024 लॉट में 2,65,282 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड और सिल्वर के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें (Gold prices in the international market) लगातार बढ़ रही हैं। अभी स्पॉट गोल्ड करीब 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं COMEX पर सोने के वायदा भाव में लगभग 1.94% का इजाफा हुआ है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 5,179 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 5.42% बढ़कर 86.805 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
इस कारण हुआ कीमतों में बदलाव
एक्सपर्ट्स (Gold Or Silver Experts) की तरफ से कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों का ध्यान सुरक्षित निवेश ऑप्शनों की तरफ बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से वैश्विक टैरिफ में बढ़ोतरी को लेकर लिए गए फैसलें की वजह से व्यापारिक तनाव बढ़े है तथा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी कीमती धातुओं की मांग को सहारा दिया है।
बाजार सलाहकारों (market advisors) का मानना है कि फिलहाल दुनिया की स्थिति और निवेशकों के सुरक्षित निवेश की तरफ झुकाव को देखते हुए इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें बढ़ती रह सकती हैं। इस वजह से छोटे निवेशकों से लेकर बड़े निवेशकों तक सभी यह देख रहे हैं कि बाजार आगे क्या रुख अपनाएगा। क्या सोना नया रिकॉर्ड बनाएगा या फिर कीमतों में कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे होने की स्थिति बनेगी।
