Sone Chandi Ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर से देशभर में तहलका मचा दिया है। कुछ दिनों पहले आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद आज 24 फरवरी को सोने -चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। आज एक दिन में चांदी 13 हजार से ज्यादा महंगी हुई है। MCX पर सोना 3 हजार रुपये से ज्यादा महंगा होकर 159802 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। आईये नीचे खबर में जानते हैं सोने व चांदी का लेटेस्ट प्राइस –
सोने व चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के पहले दिन तूफानी तेजी आई है। इससे निवेशकों में खुशी का माहौल है वहीं खरीदारों की टेंशन बढ़ती जा रही है। आज दोनों कीमती धातुओं के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं।
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी के रेट (Sone Chandi Ka Bhav) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते आज भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं में उछाल आया है। सोमवार को घरेलू बाजार (MCX) पर सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है।
MCX पर सोने-चांदी ने मचाया तहलका –
आज 24 फरवरी को MCX पर अप्रैल वायदा सोना 1.83% महंगा होकर 1,59,749 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचा है। इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान इसमें 2% तक तेजी दर्ज की गई थी। वहीं, चांदी (Chandi Rate) ने और भी आक्रामक रुख दिखाया है। चांदी का मार्च वायदा (Silver Rate Hike) 5.10% उछलकर 2,65,836 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। दिन के शुरुआती कारोबार में चांदी में 6% तक महंगी हो गई। अब एक बार फिर से चांदी 3 लाख रुपये किलो के स्तर के करीब पहुंचती नजर आ रही है।
आज MCX पर चांदी (Chandi ka Rate) का मार्च वायदा 2,52,836 (शुक्रवार की क्लोजिंग) से बढ़कर 2,65,836 प्रति किलो हो गया है। यह आज इसमें सीधे 13 हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ौतरी हुई है।
इस वजह से सोने और चांदी में आई तेजी –
एक्सपर्ट का कहना है कि इस तेजी का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) द्वारा ईरान को “सार्थक समझौते” के लिए दी गई 10 दिनों की समय सीमा जल्द ही खत्म होने वाली है। हालांकि ईरान ने प्रतिबंधों को हटाने के बदले परमाणु कार्यक्रम पर रियायत देने के संकेत दिए हैं, लेकिन युद्ध की आशंका ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर धकेल दिया है।
सोने पर दिखा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर –
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के एक बड़े हिस्से को कैंसिल करने के फैसले के बाद डॉलर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। डॉलर कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग तेजी से बढ़ती है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एक्सपर्ट के अनुसार, चांदी की वैश्विक आपूर्ति में भारी कमी देखी जा रही है। कॉमेक्स (Comex Silver rate) जैसे बड़े गोदामों से इन्वेंट्री में बड़ी गिरावट आई है, जबकि चीन के बाजार क्लोज होने से मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ गया है।
अमेरिका की GDP (America’s GDP) वृद्धि दर चौथी तिमाही में गिरकर 1.4% रह गई है, जो पिछली तिमाहियों (4.4% और 3.8%) के मुकाबले काफी कम है. आर्थिक सुस्ती के डर ने भी सोने की चमक बढ़ा दी है।
बाजार की नजर अब अमेरिका के फैक्ट्री ऑर्डर्स, उपभोक्ता विश्वास सूचकांक और प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) के आंकड़ों पर बनी हुई है। एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक भू-राजनीतिक स्थिति साफ नहीं होती है, तब तक कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव यह दौर जारी रहेगा। सोने (Gold Rate) के लिए 1,60,600 रुपये और चांदी (Silver Price) के लिए 2,63,620 रुपये प्रमुख रेजिस्टेंस स्तर बने हुए हैं।
