Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें किहफ्ते के पहले दिन सोना और चांदी के दामों में गिरावट (silver price fall) देखने को मिली है। निवेशकों और आम लोगों के लिए कीमती धातुओं के बाजार पर नजर रखना महत्वपूर्ण है… ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है साेना-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं-
नए सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। 24 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 159,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 159,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 1,530 रुपये और 22 कैरेट सोना (22 carat gold) 1,400 रुपये महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,027.13 डॉलर प्रति औंस है।
देश के कुछ प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 159420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 Carat Gold Price in Bangalore) 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली – 146140 – 159420
मुंबई – 145990 – 159270
अहमदाबाद – 146040 – 159320
चेन्नई – 145990 – 159270
कोलकाता – 145990 – 159270
हैदराबाद – 145990 – 159270
जयपुर – 146140 – 159420
भोपाल – 146040 – 159320
लखनऊ – 146140 – 159420
चंडीगढ़ – 146140 – 159420
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में टैरिफ (tariffs in usa) से जुड़ी नई घटनाओं और मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Growing geopolitical tensions) के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। इससे बुलियन की मांग मजबूत बनी रह सकती है और इस सप्ताह सोना-चांदी में तेजी देखी जा सकती है।
पिछले साल ट्रंप द्वारा भारत समेत लगभग 60 देशों पर लगाए गए टैरिफ ऑर्डर्स को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (supreme court) ने शुक्रवार को रद्द कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले इंपोर्ट पर मौजूदा रेट के अलावा 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया, जिसे शनिवार को बढ़ाकर 15% कर दिया गया।
चांदी की कीमत (silver price)-
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में भी 24 फरवरी की सुबह गिरावट देखी गई है। चांदी का भाव (silver price) अब 274,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Spot price of silver in the international market) 80.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर चुकी थी।
