Hyundai Cars : भारतीय कार बाजार में कई ऐसी कंपनियां है जिनकी कारें पिछले कई सालों से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। बात की जाए हुंडई कंपनी की तो इस कंपनी की गाड़ियां खरीदने के लिए लोग लाइनों में लगे रहते हैं। आइए खबर में जानते हैं हुंडई कंपनी की बेस्ट कारों के बारे में विस्तार से।
गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नए-नए फीचर्स के साथ गाड़ियों को बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। देश भर में कई कार कंपनियों के बीच इन दिनों कंपटीशन चला हुआ है और एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारें कंपनियों द्वारा बाजार में लॉन्च की जा रही है। आज की इस खबर में हम जिक्र करने जा रहे हैं हुंडई कंपनी का उन कारों का जिनका दबदबा भारतीय कार बाजार में पिछले कई सालों से फैला हुआ है।
भारतीय कार बाजार (Indian car market) में हुंडई कंपनी पिछले कई सालों से राज कर रही है। हुंडई कंपनी अपनी गाड़ियों में हर एक नई तकनीकी के फीचर्स ऐड कर रही है तथा सस्ती कीमतों पर ग्राहकों को अपनी गाड़ियां उपलब्ध करवा रही है। इन दिनों हुंडई कंपनी की कई गाड़ियां ऐसी है जो अपने आधुनिक फीचर्स, स्टाइल तथा बेहतरीन प्रदर्शन को वजह से लोगों के बीच अपनी जगह बना रही है।
आइए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं हुंडई कंपनी (Hyundai Company) की उन गाड़ियों के बारे में जो आजकल बाजार में दूसरी कंपनियों की लिए डर का माहौल बनाए हुए बैठी है।
1. हुंडई क्रेटा
Hyundai Creta भारत की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV में से एक है, जो अपने शानदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और पावरफुल इंजन विकल्पों (1.5L पेट्रोल/डीजल/टर्बो) के लिए जानी जाती है। इस साल की शुरुआती कीमतों के अनुसार, यह 10.79 लाख रूपये से 20.20 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) के बीच (Hyundai Creta Price) उपलब्ध है। यह 70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स, ADAS, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ आती है।
2. हुंडई वेन्यू
Hyundai Venue भारत में एक लोकप्रिय और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV है, जो अपने दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और कॉम्पैक्ट साइज के लिए जानी जाती है। हुंडई वेन्यू की शुरुआती कीमत लगभग 8 लाख रूपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 15.69 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
3. हुंडई i20
Hyundai i20 भारत में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की सबसे बेस्ट कारों में से एक है। यह गाड़ी अपने नए डिजाइन और दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। 5.99 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ, यह स्टाइल और सेफ्टी का शानदार मिश्रण पेश करती है।
4.हुंडई ग्रैंड आई10 निओस
हुंडई ग्रैंड i10 निओस (Hyundai Grand i10 NIOS) भारत में एक लोकप्रिय हैचबैक कार है, जो अपने प्रीमियम इंटीरियर, फीचर्स और शहरी ड्राइविंग के लिए जानी जाती है। हुंडई ग्रैंड i10 निओस की एक्स-शोरूम कीमत 5.55 लाख रूपये से शुरू होकर 7.92 लाख रूपये तक जाती है।
