Air Conditioner Tips : देश की ज्यादातर इलाकों में गर्मियों ने दस्तक दे दी है और गर्मियों के दिनों में एसी का इस्तेमाल तो हम सब करते ही है। आपको बता दे की ऐसी चलाने से पहले हमें कई बातों का ध्यान देना होता है वरना बड़े नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ जाता है।
गर्मियों के दिनों की शुरुआत हो चुकी है और ज्यादातर लोग गर्मियों के दिनों में एसी का इस्तेमाल तो करते ही है। गर्मी के मौसम में एसी की शुरुआत करने से पहले हमें कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए वरना जल्दबाजी में काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।
मौसम बदल रहा है और देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी ने अपने कदम रख दिए हैं। गर्मी के दिनों में गर्मी पंखे, कूलर और एसी का उपयोग (Air Conditioner Tips) तो हम सब करते ही हैं। लेकिन कई महीनों से बंद पड़े AC को सीधे चालू कर देना सही नहीं है। ऐसा करने से एसी खराब भी हो सकता है। इसलिए एसी चलाने से पहले कुछ जरूरी काम कर लेना चाहिए। आइए जानते है एसी से जुड़े इन टिप्स के बारे में विस्तार से।
1. एसी के फिल्टर साफ करें
जब एसी लंबे समय (AC Maintenance Before Summer) तक बंद रहता है, तो उसके फिल्टर पर काफी धूल जम जाती है। अगर गंदे फिल्टर के साथ एसी चलाया जाए, तो एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे कम ठंडक मिलती है और बिजली बिल (AC Energy Saving Tips) बढ़ सकता है।
फिल्टर को आप खुद भी साफ कर सकते हैं। फिल्टर निकालकर पानी से धो लें और दोबारा लगाने से पहले अच्छी तरह सूखने दें। साफ फिल्टर से हवा अच्छी आती है और बिजली की बचत होती है।
2. एसी की पूरी सर्विस जरूर करवाएं
सिर्फ फिल्टर ही नहीं, बल्कि पूरे एसी की सर्विसिंग (AC Service Kaise Kare) करवाना भी जरूरी है। सर्विस से एसी सही तरीके से काम करता है, ठंडक बेहतर देता है और खराब होने का खतरा कम हो जाता है।
3.प्लग, सॉकेट और तार जरूर करे चेक
लंबे समय से बंद एसी (AC Cleaning Tips) को शुरू करने से पहले हमें उसके प्लग, सॉकेट और तार को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। अगर आप स्टेबलाइजर का उपयोग करते है तो उसे भी एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए ताकि ढीले या कटे-फटे तार को सही किया जा सके और शॉर्ट सर्किट से बचा जा सके। शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी खराब भी हो सकता है। ऐसे में वायरिंग चेक करना बहुत जरूरी है। अगर ध्यान नहीं दिया, तो परेशानी भी होगी और पैसे का नुकसान भी।
एसी को शुरू करने से पहले अगर आप ये जरूरी काम नहीं करेंगे, तो एसी ठीक से कुलिंग (How to Increase AC Cooling) नहीं देगा, बिजली का बिल ज्यादा आएगा और एसी खराब भी हो सकता है। गर्मी में अच्छी ठंडी हवा चाहिए तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
