Chana Mandi Rate Today : चने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। सप्ताह के समाप्त होने के साथ ही चने के भाव अब संभले हैं। आज देश की ज्यादातर मंडियों में चने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। आज दिल्ली की मंडियों में राजस्थान लाइन का चना 5750 रुपए क्विंटल पर कारोबार करता नजर आया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं ताजा मंडी भाव –
चना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पिछले कई दिनों से दबाव में चल रहे चने के भाव अब उछले हैं। आज 23 फरवरी को देश की अधिकतम मंडियों में चना महंगा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली की मंडी में राजस्थान लाइन का चना (Rajasthan Chana Rate) 5750 रुपए क्विंटल बिक रहा है। इसमें 50 से 80 रुपए साप्ताहिक बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन पिछले महीने की तुलना करें तो यह अभी भी 100 रुपए सस्ता है, जबकि वार्षिक तौर पर बाजार में चना अभी भी 175 रुपए क्विंटल के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शनिवार को इंदौर कोतवाल में चने का रेट (Chana Rate Today) 5650 रुपए क्विंटल दर्ज किया गया। अकोला बिल्टी में 50650 और रायपुर महाराष्ट्र लाइन चना 5676 बिक रहा है। इसमें आज 50 से ₹100 क्विंटल की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा बीकानेर में आज चना ₹50 सस्ता होकर ₹5500 क्विंटल पर आ गया।
होली के बाद कहां जाएगा चने का रेट –
रबी सीजन 2026 चने की नई फैसले मार्च से अप्रैल के बीच तैयार हो जाएगी। हालांकि गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में अब बाजारों में नया चना (Chana ka Bhav) पहुंचने लगा है। लेकिन अभी यह मात्रा काफी सीमित है। चने में नमी ज्यादा होने की वजह से व्यापारी जरूरत के हिसाब से ही फसल की खरीद कर रहे हैं। आमतौर पर बाजारों में चना होली के बाद नजर आता है, लेकिन मौसम में बड़े बदलाव के कारण फसल समय से पहले तैयार हो गई है। बाजार जानकारों का कहना है कि अब एक बार फिर से चने के रेट (Chana Rate Hike) रफ्तार पकड़ने लगे हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में चने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। होली के बाद चने में तेजी की संभावना है।
यहां चने की सरकारी खरीद शुरू –
बता दें कि सरकार ने आंध्र प्रदेश में 94,500 टन चना (Chana Bhav) खरीद की मंजूरी दी है, जहां उत्पादन 3.77 लाख टन अनुमानित है, वहीं मध्य प्रदेश में 20 फरवरी से 16 मार्च तक MSP खरीद के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
दिल्ली चना मंडी भाव
राजस्थान जयपुर लाइन भाव 5725 से 5750
MP लाइन भाव 5675 से 5700
हरियाणा, सिवानी (Siwani Mandi Rate)
चना भाव ₹ 5630
दिल्ली चना भाव ₹ 5760
सोलापुर (SOLAPUR) मंडी
चना मिल क्वालिटी भाव ₹ 5250 से ₹ 5450
चना अन्नागिरी भाव ₹ 5300 से ₹ 5550
दाहोद मंडी
चना नई भाव ₹ 5500
राजकोट मंडी
चना भाव 5000 से 6250
इंदौर (INDORE) मंडी
काबुली चना मीडियम भाव 7000 से 7500
काबुली चना एवरेज भाव 7500 से 8000
कोलकाता मंडी (KOLKATA Mandi)
चना ऑस्ट्रेलिया नई भाव ₹ 5700
जूनागढ़ मंडी (JUNAGARH)
चना भाव 5000 से 5300
गोंडल (GONDAL) मंडी
नई चना भाव 5200 से 5300
अमरावती (AMRAVATI) मंडी
नई चना भाव 5600
भाटापारा मंडी
चना भाव 4800 से 5600
राजस्थान, जयपुर (JAIPUR)
चना देशी भाव 5750
दाल देशी भाव 6550
