India Scenario for Semifinal: वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे के खिलाफ इतनी बड़ी जीत के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह और भी मुश्किल हो चली है। पहले पॉइंट टेबल पर टीम इंडिया सिर्फ साउथ अफ्रीका से ही पीछे थी लेकिन अब वेस्टइंडीज भी भारत से आगे निकल चुका है। सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया को किस तरह के समीकरण बैठाने होंगे आइए जानते हैं।
India Scenario for Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2025 में वेस्टइंडीज की टीम दिनों-दिन खतरनाक होती जा रही है। कैरेबियाई टीम के खेल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बूढ़े शेर की सोती आत्मा फिर से जग गई हो। सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 107 रनों की बड़ी जीत हासिल करते हुए पॉइंट टेबल पर लंबी छलांग लगाई है।
वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे के खिलाफ इतनी बड़ी जीत के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह और भी मुश्किल हो चली है। पहले पॉइंट टेबल पर टीम इंडिया सिर्फ साउथ अफ्रीका से ही पीछे थी लेकिन अब वेस्टइंडीज भी भारत से आगे निकल चुका है। सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया को किस तरह के समीकरण बैठाने होंगे आइए जानते हैं।
वेस्टइंडीज की पॉइंट टेबल पर लंबी छलांग
जिम्बाब्वे को हराने के बाद वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका को भी पीछे छोड़ दिया है। वेस्टइंडीज का नेट रनरेट अब +5.350 हो गया और साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट +3.800 है। हालांकि, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के अंक समान (2-2 अंक) हैं लेकिन बेहतर रनरेट के कारण वेस्टइंडीज टॉप पर है।
टीम इंडिया का नेट रनरेट बेहद खराब
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर जीत के बाद अब अपना नेट रन रेट बहुत ही बेहतर कर लिया है। ऐसे में अब अगर उन्हें भारत या साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी एक मैच में जीत मिली, तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना लगभग मुश्किल हो सकता है। भारत का रन रेट भी -3.8 है और ऐसे में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज का रन रेट पार कर पाना लगभग नामुमकिन ही है।
India Scenario for Semifinal: बिगड़ा टीम इंडिया का खेल
वेस्टइंडीज की जीत ने भारत के सेमीफाइनल समीकरण को हर तरह से बिगाड़ दिया है। सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की करने के लिए टीम इंडिया को सबसे पहले अपने बचे दोनों मैच न सिर्फ जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से जीतने होंगे। ताकि टीम का नेट रनरेट निगेटिव से पॉजिटीव हो सके।

सेमीफाइनल के लिए भारत का पहला समीकरण?
इसके अलावा टीम इंडिया को ये भी कि दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज हार जाए लेकिन शाई होप की अगुवाई वाली टीम जिस अंदाज में खेल रही है, उसको देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि उन्हें हराना आसान होगा। अगर कहीं वेस्टइंडीज की टीम प्रोटियाज को हरा देती है तो भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगा।
India Scenario for Semifinal: क्या है दूसरा समीकरण?
वेस्टइंडीज की टीम अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करती है, तो भारतीय टीम लगभग सेमीफाइनल की रेस बाहर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 4-4 अंक होंगे। भारत का नेट रनरेट खराब होने की वजह से वो बाहर हो सकता है। इस तरह अब भारत के पास एक ही विकल्प बचा है कि वे उम्मीद करें साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा दे और उस स्थति में विंडीज 2 अंक पर रहेगा और भारत के 4 अंक होंगे। ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
सुपर-8 में टीम इंडिया का शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम को अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेलना है। इसके अलावा उन्हें वेस्टइंडीज का सामना 1 मार्च को करना है, जो सुपर-8 का आखिरी मैच होगा।
सुपर-8 मुकाबले का शेड्यूल (ग्रुप-1)
- गुरुवार, 26 फरवरी: वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
- गुरुवार,26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
- रविवार, 01 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
- रविवार, 01 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता (ईडन गार्डन्स स्टेडियम)
