Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से ऊपर की ओर दौड़ रहे है। कल सोमवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। इस बीच निवेशकों और खरीदारों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोना कहां तक जाएगा। हाल ही में BMO कैपिटल मार्केटस ने सोने की कीमतों को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी की है चलिए जानते हैं।
सोने और चांदी की बढ़ती कीमत ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। पिछले दिनों आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुओं के रेट संभल गए हैं और आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के बाद हफ्ते के पहले दिन एमसीएक्स पर फ्यूचर सोने और चांदी की कीमतें हाई लेवल पर जा पहुंची। चांदी में 13,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं सोना भी 3 से ₹4000 प्रति तोला महंगा हुआ।
आज MCX पर सोने-चांदी का ताजा भाव –
आज 25 फरवरी को MCX पर सुबह चांदी (MCX Gold Rate) में हल्की गिरावट देखने को मिली। लेकिन अब 11:30 के आसपास चांदी ₹1200 से ज्यादा महंगी होकर 2 लाख 6,66,538 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। वहीं MCX पर फ्यूचर सोने की बात करें तो आज इसमें 650 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सोना सस्ता होकर 1,60,901 रुपए पर कारोबार करता नजर आया।
अगर आप शादी ब्याह के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं या फिर गोल्ड या सिल्वर में पैसे लगाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए खबर बेहद काम की है। हाल ही में कनाडा के प्रतिष्ठित बैंक BMO कैपिटल मार्केटस ने आने वाले दिनों में सोने की कीमतों को लेकर बाद अपडेट जारी की है। BMO कैपिटल मार्केट का कहना है कि आने वाले कुछ सालों में सोने- चांदी की कीमतें (Sone ka Rate) उन स्तरों पर पहुंच जाएंगे जिनके बारे में आज आम आदमी ने लिए अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
10 महीने बाद ये होगी सोने और चांदी की कीमत –
BMO कैपिटल मार्केट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक हालात जिस दिशा में जा रहे हैं उसे देखते हुए साल 2027 (Gold Rate 2027) तक यानी आज से करीब 10 महीने बाद गोल्ड का रेट 8650 प्रति औंस पर पहुंच सकता है। वहीं चांदी 220 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो भारतीय रुपए में सोने की कीमत ₹3,00,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास होगी। जबकि चांदी 7 लख रुपए प्रति किलोग्राम के ऊपर कारोबार करती नजर आ सकती है।
सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ki Kimat) में तूफानी तेजी आने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण है। एक्सपर्ट का कहना है की दुनिया का जियो पोलिटिकल और फाइनेंशियल ऑर्डर तेजी से बदल रहा है। रिपोर्ट में सेल अमेरिका ट्रेड का जिक्र किया गया है, जिसका मतलब है कि अमेरिकी डॉलर और वहां के बॉन्ड मार्केट में कमजोरी आ रही है।
इन परिस्थितियों पर टिका है अनुमान –
BMO कैपिटल मार्केट का कहना है कि सोने और चांदी (Gold Silver Rate Hike) में आने वाली भारी भरकम तेजी कुछ विशेष परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का या लक्ष्य तब पूरा होगा, जब दुनिया भर के केंद्रीय बैंक हर तिमाही औसतन 8 मिलियन औंस सोना खरीदना जारी रखेंगे। इसके अलावा गोल्ड ETF में भी हर तिमाही चार से पांच मिलियन का निवेश होगा। अगर अमेरिकी डॉलर में कमजोरी जारी रहती है और रियल यील्ड बनी रहती है तो सोने की कीमतें 2026 में सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी।
