UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में कई दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। अभी कुछ दिनों से प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कुछ क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम कैसा रहने वाला है।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में तापमान में काफी बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में गर्मी अपने जोरों पर है। वाराणसी (up ka mausam) में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, लखनऊ और नोएडा में भी धूप के चलते गर्मी बढ़ने लगी है। अभी तो 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाराणसी का दर्ज किया गया है।
भारत मौसम विभाग (Indian Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश में बारिश होने के कोई आसार नहीं है और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। प्रदेश के सभी 75 जिलों को इस दौरान ग्रीन जोन में रखा गया है।
आंचलिक मौसम केंद्र, अमौसी (लखनऊ) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आज 24 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। वहीं, इस दौरान दिन में तेज धूप निकली रहेगी और बादल छाने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, आगामी तीन दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी ही देखने को मिलेगी।
वर्तमान में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। आज 24 फरवरी को झांसी, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, मथुरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, बहराइच, देवरिया, बलिया सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली हुई है।
ऐसे में लोगों को और ज्यादा गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या का दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अब प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़त होने लगी है।
राजधानी में भी बढ़ रहा तापमान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज 24 फरवरी को लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, दोपहर को तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी महसूस होगी। लखनऊ के साथ-साथ नोएडा में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है।
क्या प्रदेश में होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, इस दौरान बारिश होने के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अगले महीने की शुरुआत में तो तापमान में और अधिक तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 26 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। हालांकि इसका प्रभाव काफी कमजोर रहेगा। ऐसे में इसके चलते प्रदेश के मौसम पर कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, इसके बाद अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने का अंदेशा है।
