Sanju Samson की इस दमदार पारी का हर कोई फैन हो गया। उन्होंने अकेले एक छोर से भारतीय टीम को संभाले रखा और अंत में विजयी चौका लगाकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया। संजू की इस पारी पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जमकर प्यार लुटाया।
Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की दमदार पारी खेली। संजू भले शतक बनाने से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
संजू सैमसन की इस दमदार पारी का हर कोई फैन हो गया। उन्होंने अकेले एक छोर से भारतीय टीम को संभाले रखा और अंत में विजयी चौका लगाकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया। संजू की इस पारी पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जमकर प्यार लुटाया।
क्या रहा सूर्या-गंभीर का रिएक्शन?
संजू सैमसन की दमदार पारी के बाद से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कैप उतार कर और संजू के सामने अपना सिर झुका दिया। संजू की इस पारी के आगे जैसे हर कोई नतमस्तक था वैसे ही कप्तान सूर्या भी उन्हें नमन करते नजर आए। सूर्यकुमार यादव के बाद से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी उन्हें प्यार से गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव का ये स्वीच गेस्चर वायरल हो रहा है।
Sanju Samson के बारे में क्या बोले कप्तान-कोच?
मैच खत्म होने के बाद से टीम इंडिया के हेड कोच ने संजू सैमसन की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, “संजू सैमसन एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, उन्होंने भारत के लिए उस समय पारी खेली जब भारतीय टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।” वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सैमसन की दमदार पारी के बारे में बात करते हुए कहा,
“मैं हमेशा कहता हूं, अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं। जो इंतजार करते हैं, जिनमें बहुत सब्र होता है। मैंने अभी भी यही कहा जब मैं उनसे मिला था। लेकिन फिर यह सब उनकी कड़ी मेहनत है, जो वह दरवाजों के पीछे तब कर रहे थे जब वह खेल नहीं रहे थे, और उन्हें इसका फल सही समय पर मिला है। और जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, उसने टीम को पूरी तरह से जीत दिला दी।”
Sanju Samson ने एक झटके में तोड़े कई रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने 194 की स्ट्राइक रेट से वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जो कि T20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का अब सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इस मामले में सैमसन ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने नाबाद 82 रन बनाए थे।

सैमसन की ये नाबाद पारी T20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के बल्ले से निकला दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में सुरेश रैना 101 रन के साथ टॉप पर हैं। वहीं रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर संजू सैमसन दूसरे नंबर पर आए हैं। रोहित ने 92 रन 2024 के T20 वर्ल्ड कप में बनाए थे।
