Abhishek Sharma: बल्ले के अलावा अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले ने दो लप्पू कैच टपका दिए जिसके कारण टीम दिया को काफी नुकसान हुआ। अभिषेक के लिए ये टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में उनका बल्ला खामोश ही रहा।
IND vs WI, Abhishek Sharma: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना जलवा नहीं दिखा सके। अभिषेक वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं चले और वे 10 रन बनाकर आउट हो गए।
बल्ले के अलावा अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले ने दो लप्पू कैच टपका दिए जिसके कारण टीम दिया को काफी नुकसान हुआ। अभिषेक के लिए ये टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में उनका बल्ला खामोश ही रहा।
Abhishek Sharma ने चपकाए लप्पू कैच
अंग्रेज भाषा में एक कहावत है ‘कैच विन मैचेस’ जिसका अर्थ होता है कि कैच ही मैच जितवाते हैं। अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में एक नहीं बल्कि दो बड़े जीवनदान दिए जिसने मैच के स्कोर पर काफी असर डाला।

Abhishek Sharma ने कितने कैच छोड़े?
पहले उन्होंने रोस्टन चेस का एक सीधा कैच टपकाया। जिन्होंने बाद में क्रीज पर टिककर पारी को संभाल लिया लेकिन हद तो तब हो गई जब उन्होंने रोवमैन पॉवेल जैसी बड़ी मछली का कैच भी छोड़ दिया। पॉवेल ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। इन दो छूटे हुए कैचों ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया और टीम के लिए मुसीबत का पहाड़ खड़ा कर दिया।
जब अभिषेक बल्लेबाजी करने आए, तो उम्मीद थी कि वह अपनी खराब फील्डिंग की भरपाई अपने बल्ले से करेंगे। ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी, लेकिन अभिषेक के पैर जैसे क्रीज पर जम ही नहीं पाए। महज 10 रन के निजी स्कोर पर एक गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। उस समय टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन अभिषेक ने दबाव में घुटने टेक दिए।
बुरी तरह फ्लॉप हो रहे Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा के पूरे वर्ल्ड कप अभियान पर नजर डाले तो आंकड़े बेहद निराशाजनक हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से केवल एक अच्छी पारी निकली जिम्बाब्वे जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम के खिलाफ आई। यूएसए, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के खिलाफ फेल होने के बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ भी फेल नजर आए।
