Haryana – प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान और हवाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगले 7 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा, किन जिलों में बारिश और गर्मी का असर पड़ेगा, यह जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी हैं-
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में होली तक, यानी 4 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद होली की शाम से हिमालयी क्षेत्रों (Himalayan regions) में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) सक्रिय होगा, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। इसके चलते प्रदेश में बादल छा सकते हैं और कुछ जिलों में दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
Haryana के किसानों को मिलेगी खास सुविधा, सरकार ने किया एलान
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में मार्च के पहले सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 3 मार्च को मौसम सामान्य से गर्म रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
वहीं 4 मार्च को उत्तर भारत में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग (IMD weather forecast) के अनुसार होली के दिन मौसम अस्थिर रह सकता है। हरियाणा (Haryana) और आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।
5 मार्च को दिन का तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रात का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं 6 मार्च को मौसम हल्का गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और तेज हवाओं के साथ बादल भी बने रहेंगे।
7 मार्च को मौसम सामान्य से हल्का गर्म रहने की संभावना है। वहीं 8 मार्च को अधिकतम तापमान करीब 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन से तापमान में एक बार फिर हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
9 मार्च को मौसम स्थिर और सामान्य से हल्का गर्म रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के अनुसार न तो बादल छाने और न ही बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है।
