अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की मेहंदी सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। समारोह में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आई, जबकि सारा तेंदुलकर के स्टाइलिश लुक ने भी सबका ध्यान खींचा।
Arjun Tendulkar wedding update: भारतीय क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 5 मार्च को होने वाली इस शाही शादी से पहले मेहंदी समारोह की झलकियों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। समारोह के वीडियो सामने आते ही प्रशंसकों ने इन्हें हाथों-हाथ लिया और देखते ही देखते ये वायरल हो गए।
मेहंदी फंक्शन में दोनों परिवारों की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। इस मौके पर तेंदुलकर और चंडोक परिवार के करीबी लोग शामिल हुए। खबरों के मुताबिक, कुछ नामचीन हस्तियां भी समारोह में पहुंचीं। शादी से पहले का यह जश्न पारिवारिक गर्मजोशी और उत्साह से भरा नजर आया।
मेहंदी में सानिया के संग जमे Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और सानिया चंडोक की जोड़ी मेहंदी समारोह में बेहद खूबसूरत लग रही थी। अर्जुन पारंपरिक परिधान में नजर आए, जबकि सानिया ने भी शानदार लहंगे में सबका ध्यान खींचा। दोनों की केमिस्ट्री और मुस्कान ने साफ कर दिया कि यह जश्न उनके लिए कितना खास है।
Tendulkar & Chandok families come together for Arjun & Saaniya’s Mehndi Ceremony ❤️😍
.
.
.#ArjunAndSaaniya #MehndiCelebration #TendulkarFamily #ChandokFamily #WeddingVibes #IndiaForums pic.twitter.com/igWGIZwfJ5
— India Forums (@indiaforums) March 3, 2026
समारोह के वीडियो में अर्जुन (Arjun Tendulkar) और सानिया को साथ बैठकर रस्में निभाते और परिवार के साथ हंसी-मजाक करते देखा गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दीं और शादी का बेसब्री से इंतजार जताया।
सारा तेंदुलकर का स्टाइलिश अंदाज चर्चा में
मेहंदी समारोह में जहां दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी छाई रही, वहीं सारा तेंदुलकर का लुक भी सुर्खियों में रहा। सारा ने पारंपरिक परिधान में अपनी खूबसूरती और सादगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनका लहंगा और साज-सज्जा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
सचिन तेंदुलकर का भावुक संबोधन
इस खास मौके पर सचिन तेंदुलकर ने एक भावुक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी खास को घर लाता है तो समझ में आता है कि वह बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया के रिश्ते को लेकर उन्होंने गर्व जताया और दोनों को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
अर्जुन का क्रिकेट करियर और आगे की राह
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आगामी आईपीएल सत्र में लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। वह एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। दूसरी ओर, सानिया चंडोक एक सफल उद्यमी हैं और मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दोनों की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी और अब शादी की तैयारियां अपने चरम पर हैं।
