Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद अब जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से लगातार सोने-चांदी के दाम रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। आज एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही सोने और चांदी के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे। अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें।
सोने-चांदी की कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। फरवरी महीने की शुरुआत में एतिहासिक गिरावट के बाद अब मार्च में सोने चांदी के रेट संभल गए हैं। कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की जा रही है। आज होली के बाद 6 मार्च को सोने-चांदी में बंपर तेजी आई है। ऐसा बहुत कम बार देखा गया है, जब सोना और चांदी लगातार दो-तीन दिन से महंगा हुआ है। कमोडिटी मार्केट में भी तेजी फिर से लौट आई है, लेकिन अभी भी सोने चांदी के रेट (Sone Chandi ka Bhav) अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से काफी नीचे बने हुए हैं। खासकर चांदी की कीमतों में तो 1,50,000 रुपए से ज्यादा का अंतर है।
सोने और चांदी का ताजा भाव –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना आज महंगा होकर 1,62,555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जबकि चांदी 2,69,895 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 5 मार्च को सोने का रेट 1,61,550 रुपए प्रति 10 ग्राम था और चांदी की कीमत (Silver rate) ₹2,66,150 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। आज कॉमिक्स पर गोल्ड का रेट 5,181.60 प्रति ऑन एस पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 85.200 हो गया है।
सोने चांदी का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड
29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी रेट (Gold Silver Rate) ने अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। सोना 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी 4,20,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी यानी एतिहासिक रिकॉर्ड से सोने का भाव अभी भी 17,445 प्रति 10 ग्राम नीचे है। इसके अलावा चांदी (Chandi ka Rate) में 1,50,105 रुपए की गिरावट है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
दिल्ली में सोने का रेट –
आज देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (Delhi gold Rate) 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने का रेट 1,23,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत (Mumbai Gold Rate) 1,63,530 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka bhav) 1,64,950 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,51,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,30,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,530 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली मुंबई कोलकाता में आज 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,85,000 रुपये और चेन्नई में 2,95,000 रुपये हो गई।
