Sanju Samson को इस मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अवॉर्ड मिलने के बाद संजू सैमसन ने अपना अवॉर्ड किसे डेडिकेट किया आइए जानते हैं।
Sanju Samson, IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल खत्म हो चुके हैं और इस विश्व कप की दोनों फाइनलिस्ट टीमें भी मिल चुकी हैं। 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम खिताबी मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री ली। भारत की ओर से इस मैच के हीरो रहे संजू सैमसन। जिन्होंने 42 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली। संजू को इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अवॉर्ड मिलने के बाद संजू सैमसन ने अपना अवॉर्ड किसे डेडिकेट किया आइए जानते हैं।
Sanju Samson ने किसे डेडिकेट किया अवॉर्ड?
अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाने वाले सैमसन ने कहा, ‘हम आज टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और इसका पूरा श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है। मुझे लगता है कि वह विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं, पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज और आज उन्होंने वही दिखाया। दरअसल यह प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उन्हीं को जानी चाहिए।’
सैमसन ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘अगर हमने आखिरी ओवरों में उस तरह की गेंदबाजी नहीं की होती, तो शायद मैं यहां खड़ा नहीं होता। इसलिए पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में खुद पर भरोसा दिखाया और शानदार प्रदर्शन किया।’
क्या बोले Sanju Samson?
उन्होंने अपनी पारी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे पिछले मैच से ही लग रहा था कि मेरी लय वापस आ रही है। मैंने खुद को थोड़ा अतिरिक्त समय दिया और इसका अच्छा नतीजा मिला। जैसा कि मैंने पहले भी कहा, आपको परिस्थितियों का आकलन करना होता है। हमने वानखेड़े में काफी क्रिकेट खेला है और यहां लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो जाता है।’

क्या रहा मुकाबले का हाल?
मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, शिवम दुबे ने 43 तो तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। जवाब में अंत तक मैच में बनी रहने वाली इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी।
जसप्रीत बुमराह ने अंत के ओवर्स में रन गति पर लगाम लगाई। उन्होंने 16वें ओवर में 8 और 18वें ओवर में 6 रन दिए। भारतीय तेज गेंदबाज ने अपने कोटे के 4 ओवर में 8.20 की इकोनॉमी से 33 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
