IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
IND vs NZ Final Match Report: भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी भी जीत ली है।
इस फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते कीवी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और अंत में टीम इंडिया ने यह मुकाबला 96 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
IND vs NZ: भारतीय टीम ने जीता तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में क्रमशः 2007 और 2024 में यह खिताब जीता था।
IND vs NZ: भारतीय टीम ने बनाए थे 255 रन
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को तगड़ी शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

संजू सैमसन ने इस मुकाबले में सर्वाधिक 89 रनों की शानदार पारी खेली और बड़े स्कोर की नींव रखी। वहीं उनके अलावा ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी अर्धशतक जमाए। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रनों की तेज पारी खेलते हुए भारत के स्कोर को 255 रन तक पहुंचा दिया।
न्यूजीलैंड को 96 रनों से मिली हार
लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। वहीं वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।
