DA Hike January 2026 : एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग से पहले महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट आ रहा है। होली से पहले तो कर्मचारियों की उम्मीद पूरी नहीं हुई लेकिन अब आंकड़े सामने आ रहे हैं कि कब तक नया वेतन आयोग लागू किया जाएगा और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। चलिए जानते हैं महंगाई भत्ते के नए आंकड़ों के बारे में-
आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फिलहाल राहत देने के लिए महंगाई भत्ता बहुत जरूरी है। कर्मचारी महंगाई भत्ते में ज्यादा इजाफा की मांग कर रहे हैं, अधिकतर कर्मचारियों की मांग है कि महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाए, लेकिन सरकार की तरफ से इस मांग को ठुकरा दिया गया है और सातवें में वेतन आयोग के तहत साधारण तरीके से ही महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाएगा।
आमतौर पर होली से पहले भी हो जाती है घोषणा
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा आमतौर पर होली से पहले कर दी जाती है, लेकिन इस बार और पिछले साल भी होली के बाद घोषणा हुई है। इस बार होली ज्यादा जल्दी थी, ऐसे में हो सकता है कि इस वजह से सरकार अभी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं कर पाई हो।
महत्वपूर्ण आकंडे आ गए हैं सामने
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी के लिए ऑल ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े बहुत अहम है। अब दिसंबर महीने के बचे हुए आंकड़े भी जारी हो गए हैं। इन आंकड़ों ने एक बाद स्पष्ट कर दी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में इजाफा निश्चित रूप से किया जाएगा। इसका भी कैलकुलेशन आया है कि इजाफा कितना होगा।
इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
दिसंबर 2025 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े जारी हो गए हैं। ऐसे में महंगाई भत्ते व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत इजाफे का अनुमान है। महंगाई भत्ता व महंगाई राहत दो प्रतिशत बढ़ने पर यह आंकड़ा 58 से 60 प्रतिशत हो जाएगा।
कब किया जा सकता है एलान
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी भले ही लगभग कन्फर्म हो गई हो, परंतु इसका एलान अभी रूक कर किया जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान सरकार की तरफ से होली से पहले मार्च 2026 में किया जाता है। परंतु, इस बार मार्च के अंत में हो सकता है। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी को लेकर लेबर ब्यूरो के मुताबिक दिसंबर 2025 में AICPI-IW इंडेक्स 148.2 पर स्थिर दर्ज किया गया है। नवंबर में भी ये इतना ही था। ऐसे में 12 महीने का औसत AICPI-IW आंकड़ा 145.54 बन जाता है।
कितना बन रहा है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते (DA Hike News) की गणना की जाए तो यह 60.33 फीसदी बनता है। सरकार आमतौर पर इसे राउंड फिगर में घोषित करती है इसलिए DA को 60 प्रतिशत ही माना जाएगा। वहीं, यह 7वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले बेसिक वेतन पर लागू होगा। हालांकि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुकी है, परंतु अब तक नया वेतन आयोग लागू न होने के कारण 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा रहा है। महंगाई भत्ते व महंगाई राहत का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। हालांकि कर्मचारी महंगाई भत्त को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
सैलरी में कितना होगा इजाफा
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी (DA Hike Update) पूर्ण रूप से इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी बेसिक सैलरी कितनी है। इसी के आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20 हजार रुपये प्रति महीना है तो उसका दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने से सैलरी में 400 रुपये प्रति महीना का इजाफा होगा।
