8th Pay Commission : जैसे-जैसे नए वेतन आयोग के लागू होने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही नए वेतन आयोग पर चर्चाओं का दौरा तेज हो गया है। अब कहा जा रहा है कि नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का गणित ही बदल जाएगा। साथ में फैमिली यूनिट को लेकर भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
8वें वेतन आयोग को अभी भी अपनी रिपोर्ट तैयार करने में काफी समय लगने वाला है। नए वेतन आयोग की तरफ से जो रिपोर्ट पेश की जाएगी उस पर समीक्षा करने के बाद सरकार की तरफ से उसको लागू किया जाएगा। फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि 2027 के मध्य तक नए वेतन आयोग की तरफ से रिपोर्ट सौंप दी जाएगी और सरकार इसको तुरंत प्रभाव से लागू कर देगी।
फैमिली यूनिट फार्मूले में हो सकता है बदलाव
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) को लेकर अभी कर्मचारियों के अंदर चर्चा हो रही है कि फैमिली यूनिट फार्मूले (New Pay Commission Update) का बदला जाए। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि फिलहाल जो सैलरी का आधार है वह तीन सदस्य परिवार का है जो कि पांच सदस्य परिवार का होना चाहिए। अगर इस प्रकार से सैलरी बढ़ोतरी की जा सकती है तो पूरा गणित ही बदल जाएगा। बेसिक सैलरी में बहुत तगड़ा उछाल देखने का मिल सकता है।
सैलेरी कैलकुलेशन के बदल जाएंगे सभी स्ट्रक्चर
अगर कर्मचारियों (Employees Demand) की इस मांग को सरकार की तरफ से मान लिया जाता है तो यह बदलाव केवल सैलरी को बढ़ाने की एक संख्या नहीं होगा, बल्कि फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन और कुल सैलरी का स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल जाएगा।
जानिए क्या है फैमिली यूनिट फार्मूला
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी तय की जाती है, जिसमें एक परिवार के अंदर होने वाले खर्च को आधार माना जाता है। फिलहाल 3 सदस्यों का परिवार माना जाता है, जिसमें कर्मचारी (Employees Family Unit) जीवनसाथी और उसका एक बच्चा शामिल किया जाता है। जबकि परिवार में जिम्मेदारी इससे भी ज्यादा होती है। कर्मचारियों के माता-पिता होते हैं और कई बार दो बच्चे भी होते हैं। ऐसे में कम से कम पांच सदस्यों के परिवार को आधार माना जाना चाहिए।
अगर 3 से 5 यूनिट हुआ तो कितना होगा बदलाव
अगर फैमिली में यूनिट (Family Unit) को तीन से बढ़ाकर 5 कर दिया जाता है तो वेतन की गणना पूरी तरह बदल जाएगी। प्रत्येक फैमिली यूनिट का खर्च करीब 33% माना जाता है। ऐसे में सैलरी (Salary Hike) में 66% अधिक की बढ़ोतरी होगी। इसका लगभग वेतन तय करने में काफी बड़ा योगदान रहेगा। बता दें कि 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी बढ़ाई गई थी, जहां 2.57 फिटमेंट फैक्टर रखा गया था। लेकिन आठवें वेतन आयोग में फैमिली यूनिट बढ़ती है तो फिटमेंट फैक्टर बदल जाएगा।
यह पूरा गुणा गणित
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिलहाल माना जा रहा है कि बेसिक फिटमेंट फैक्टर 1.76 हो सकता है। अगर फैमिली यूनिट को 66% बढ़ाकर जोड़कर माना जाए तो फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 2.42 तक पहुंच सकता है। वहीं, ग्रोस फिटमेंट फैक्टर को जोड़ा जाए तो यह 3 से भी अधिक हो सकता है। ऐसे में इस फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी 78800 होगी उसको बढ़ाकर 138688 हो जाएगी। वहीं फैमिली यूनिट 5 करने पर यह ग्रोथ बढ़कर 2 लाख 31 हजार 150 हो जाएगी जो कि 46230 प्रति यूनिट के हिसाब से काउंट होगा। वहीं ग्रोस फिटमेंट फैक्टर जोड़कर 3.09 कर दिया जाता है तो ऐसे में 78800 वाले की सैलरी 243492 तक पहुंच सकती है।
न्यूनतम सैलरी में कितना होगा इजाफा
अगर इसी प्रकार से न्यूनतम सैलरी (Minimum Salary) में भी लागू किया जाता है तो यह भी 18000 से बढ़कर 54000 से भी अधिक हो जाएगी। हालांकि ऐसा होने की संभावना ही बहुत कम है, लेकिन कर्मचारियों की तरफ से समय-समय पर अपने आपने हकों की मांग उठाई जाती रहती है। फिलहाल कर्मचारियों का मानना है कि जो मौजूदा गणना है वह जीवन शैली के खर्चों के अनुरूप नहीं है। शिक्षा पर खर्च बढ़ा है, स्वास्थ्य का खर्चा भी बढ़ा है और बुजर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। शहरी जीवन बहुत महंगा हुआ है। 1.2 करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स आठवें वेतन आयोग को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग कर रहे हैं।
