Gold Price : सोने-चांदी की कीमतो में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अब भी जारी है। जहां बीते दिनों सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। वहीं, अब एक बार फिर सोने की कीमतों (Gold Price Updates) में उछाल आया है। अगर आप भी इन दिनों सोने-चांदी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आपके शहर में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
अब कुछ ही समय में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में फिर तेजी का दौर शुरू हो गया है। इस ताबड़तोड़ तेजी के बाद एक बार फिर सोने की कीमतें नई ऊचाईयों पर पहुंच रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
MCX पर आज 11 मार्च 2026 को मार्केट खुलते ही सोने का भाव 1,61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,76,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी कच्चे तेल की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के बाद दर्ज की गई है। बीते दिनों ही कच्चे तेल की कीमतों ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया हाई रिकॉर्ड बना लिया था।
क्यों आया सोने-चांदी में उछाल
बीते दिनों घरेलू वायदा बाजार में गोल्ड का भाव (Gold Silver Price on 10 March) 1,60,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और आज मार्केट खुलते ही सोने के भाव में 1,213 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। वहीं, बीते दिनों एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2,67,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और आज चांदी की कीमतों में 8,810 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जानकारी के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते आई है।
दिल्ली में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,21,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमत 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
बेंगलुरु
24 कैरेट सोने का भाव -1,61,670 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव -1,48,190 रुपये
चांदी की कीमत -2,79,900 रुपये प्रति किलो
मुंबई
24 कैरेट सोने का भाव- 1,61,670 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,48,190 रुपये
18 कैरेट गोल्ड रेट- 1,21,250 रुपये
चांदी की कीमत – 2,79,900 रुपये प्रति किलो
कोलकाता
24 कैरेट सोने का भाव -1,63,620 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,48,190 रुपये
चांदी की कीमत- 2,79,900 रुपये प्रति किलो
चेन्नई
24 कैरेट सोने का भाव -1,63,080 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव -11,49,490 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,29,990 रुपये
चांदी की कीमत- 2,89,900 रुपये प्रति किलो
