Sone Chandi ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद अब बंपर उछाल आया है। पिछले कई दिनों से आ रही गिरावट पर अब ब्रेक लग चुका है। आज 11 मार्च 2026 को चांदी कुछ ही घंटे में ₹11,000 से ज्यादा महंगी हुई है। वहीं सोना भी इस मामले में पीछे नहीं है। अगर आप सोने और चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
सोने और चांदी की कीमतें आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। काफी दिनों से आ रही गिरावट के बाद आज 11 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सिल्वर का रेट (Chandi ka Rate) ₹11,000 से ज्यादा उछल है, जबकि सोना लगभग 1,700 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
एमसीएक्स पर 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी (MCX Silver Rate) पिछले सत्र में 2,67,160 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर क्लोज हुई थी और आज यह 2,71,000 प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई है। शुरूआती कारोबार में यह 11,179 रुपए महंगी होकर 2,78,339 रुपए पर जा पहुंची। आज सुबह 10:00 बजे के करीब चांदी कुछ ही घंटों में 8,765 रुपए की तेजी के साथ ₹2,75,925 पर ट्रेड करती नजर आई।
MCX पर सोने का ताजा रेट –
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों (Sone ka Rate) में भी बंपर उछाल आया है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला गोल्ड पिछले सत्र में 1,60,299 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था, जबकि आज यह 1,61,743 पर ओपन हुआ है और शुरूआती कारोबार में 1,62,010 रुपए प्रति 10 ग्राम तक ऊपर जा पहुंचा। 10:00 बजे के करीब सोना (Gold rate today) 1,672 रुपए यानी 1.4 फ़ीसदी महंगा होकर 1,61,971 रुपए पर कारोबार करता नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव –
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत (Gold Silver Rate Today) में तेजी आई है। स्पॉट सोना 0.8% तेजी के साथ $5,179.52 प्रति औंस पर था जबकि अप्रैल डिलीवरी के यूएस गोल्ड फ्यूचर 1.7% तेजी के साथ $5,188.70 प्रति औंस पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर 3% तेजी के साथ $89.60 प्रति औंस पर थी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट –
मुंबई में गोल्ड रेट
22 कैरेट: 1,18,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,29,336 रुपये प्रति 8 ग्राम
दिल्ली में सोने की कीमत
22 कैरेट: 1,18,672 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,29,456 रुपये प्रति 8 ग्राम
हैदराबाद में सोने की कीमत
22 कैरेट: 1,18,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,29,336 रुपये प्रति 8 ग्राम
चेन्नई में सोने की कीमत
22 कैरेट: 1,19,592 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,30,464 रुपये प्रति 8 ग्राम
