kal ka Mausam :देश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार एक बार फिर देशभर में मौसम करवट ले सकता है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार देश के 14 राज्यों में तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। वहीं, इस बीच कुछ राज्यों में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। चलिए जानते हैं की मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार कल 11 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 11 मार्च को बिहार, झारखंड समेत देश के 14 राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है।साथ ही इस दौरान मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी की गई है। साथ ही किसानों को अपनी फसलें सुरक्षित करने की भी सलाह दी जा रही है।
अगर बात करें पहाड़ी राज्यों के मौसम की तो यहां मौसम सामान्य बना रह सकता है। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार गुजरात व महाराष्ट्र में आगामी समय में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसके चलते तेज गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं,राजस्थान में भी तापमान में बढ़ोतरी होने और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
जानें कहां होगी बारिश
भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार कल 11 मार्च को झारखंड, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में तेज बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है। वहीं, मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि कल 11 मार्च और परसों 12 मार्च को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका जताई है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार 11 मार्च से 14 मार्च के बीच असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम व त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, विभाग के अपडेट के अनुसार उत्तराखंड में भी 11 मार्च से 15 मार्च के बीच तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
जानें कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार कल 11 मार्च को राजधानी दिल्ली में बादल छा सकते हैं। वहीं,बादल छाने का यह सिलसिला 14 मार्च तक जारी रह सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने इस दौरान दिल्ली में हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है। वहीं विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि 15 मार्च के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। वहीं, बात करें बीते दिन के तापमान की तो दिल्ली में कल 9 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जानें कल उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 11 मार्च को उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल उत्तर प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक तापमान मेरठ, बागपत, हापुड़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अमरोहा, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, बस्ती व फतेहपुर का हो सकता है।
जानें कल बिहार में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के अनुसार कल 11 मार्च को बिहार के 5 से भी ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया व किशनगंज जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से कल पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कल राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान लोगों को लू का सामना भी करना पड़ सकता है। विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश के पिलानी, बाड़मेर, बीकानेर, अलवर, जोधपुर और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में कल हीटवेव चल सकतीं हैं। ऐसे में विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने इस दौरान पिलानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का भी अनुमान जताया है।
जानें हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 11 मार्च को हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और मंडी क्षेत्र के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, कल 11 मार्च को मनाली में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
