Delhi Weather : दिल्ली में मौसम में खूब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तो सिर्फ दिल्ली में गर्मी की शुरुआत ही हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब राजधानी (Delhi Today Weather) में रिकॉर्डतोड़ गर्मी देखने को मिलने वाली है। इसके लिए आईएमडी ने महा-अलर्ट जारी कर दिया है।
इस बार समय से पहले ही देश के कई हिस्सों समेत दिल्ली में गर्मियों की एंट्री हो चुकी है। अब इस बढ़ती गर्मी के चलते दिल्ली वासी परेशान होना शुरू हो चुके हैं। दिल्ली में मार्च में ही प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मार्च की गर्मी में ही मई-जून जैसे तेवर दिखने शुरू हो गए हैं। आईएमडी के अनुसार राजधानी (Delhi Ka Mausam) में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।
कितना होगा राजधानी का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली में जो गर्मी महसूस हो रही है, वो सिर्फ शुरुआती है। असली गर्मी आगामी दिनों में बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में अगले एक हफ्ते तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान (Delhi Weather Temprature)भी सामान्य से ऊपर बना है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि कल राजधानी का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
IMD के मुताबिक आसमान साफ रहने, हवा में नमी कम होने के चलते और पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने के चलते गर्मी का असर भी बढ़ रहा है। इस वजह से दिन के साथ ही रात भी गर्म होती जा रही है।
बीते एक हफ्ते कैसा रहा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में बीते कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मार्च के पहले ही हफ्ते में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आईएमडी के मुताबिकि 1 मार्च को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद तापमान में इजाफा होता गया। वहीं, 2 मार्च को 30.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है और 3 मार्च को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, 4 मार्च को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, 5 मार्च को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, 6 मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, 7 मार्च को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री, 8 मार्च को 35.6 डिग्री और 9 मार्च को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में ओर इजाफा होने की संभावना है। आईएमडी (IMD Weather Forecast) के पूर्वानुमान अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में एक-दो डिग्री की मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन इसके बाद तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।
अभी दिल्ली में हवा में नमी (Humidity in air in Delhi) का स्तर बेहद कम है। इस दौरान आसमान साफ बना हुआ है, जिससे दिन में तेज धूप पड़ रही है और गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार अभी बारिश दिल्ली में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, इसलिए गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम है।
दिल्ली में गर्मी के साथ दिखा प्रदूषण का कहर
दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में जहां एक ओर खूब गर्मी देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर यहां पर प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में धूल और ओजोन के स्तर बढ़ने के वजह से AQI अक्सर मध्यम से खराब श्रेणी के बीच ही रहता है।आगामी दिनों में दिल्ली (Delhi Ka AQI) की हवा मॉडरेट से पुअर श्रेणी के बीच रह सकता है।
