Ganga Expressway :गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होने वाला है। गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की महत्वाकांक्षी सड़क प्रोजेक्ट में से एक है। इस एक्सप्रेसवे को लेकर CM योगी ने निर्देश (CM Yogi instructions) दिए हैं। इस एक्सप्रेसवे का तकरीबन 96% काम पूरा हो गया है। आइए खबर में जानते हैं कि ये एक्सप्रेसवे कब से शुरू हो जाएगा।
यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई रफ्तार देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway Updates) की समीक्षा की है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए CM योगी की ओर से निर्देश दे दिए गए हैं। अब जल्द ही इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने वाला है, जिसके बाद ये यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
एक्सप्रेसवे समय पर पूरा करने के निर्देश जारी
दरअसल, आपको बता दें कि सीएम की ओर से एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway Updates) के बाकी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ये एक्सप्रेसवे जल्द शुरू किया जा सके। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर एकदम सुगम होगा। सीएम का कहना है कि प्रदेश में चल रही सभी बड़े प्रोजेक्ट (UP New Projects) को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानको के साथ पूरा कर लिया जाना चाहिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कही ये बात
इस बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से क्लियर कर दिया है कि किसी भी प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी अब नहीं की जाएगी और निर्माण गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ऐसे में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) से जुड़े लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब प्रोजेक्ट का भी रिवियू किया गया है।
भूमि अधिग्रहण के प्रोसेस में आएगी तेजी
सीएम ने अफसरों को साफ कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट (UP infrastructure project) के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रोसेस को तेज किया जाना चाहिए और जून तक रूके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन में जो बाधाएं आ रही है, उन सभी बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए। ताकि एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट की जल्द शुरुआत हो सकें।
कितना लंबा बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे
बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे (UP Link Expressway) का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 56 गांवों से 740 एकड़ से ज्यादा भूमि का अधिग्रहण किया जाने का प्लान है। सरकार की ओर से 1204 रुपये करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिसके बाद यमुना प्राधिकरण ने किसानों से इचछा के बेस पर जमीन खरीदने का प्रोसेस शुरू किया है। यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे आगे 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। ये एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से कनेक्ट करेगा। ये एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा निर्मिेत होगा।
कब खुल सकता है गंगा एक्सप्रेसवे
जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे (UP Ganga Expressway News) का तकरीबन 95-96 प्रतिशत का काम पूरा कर लिया गया है। राज्य सरकार इसे मार्च के आखिर या अप्रैल 2026 तक जनता के लिए ओपन करने की तैयारी की जा रही है। UPEIDA द्वारा फास्टटैग आधारित टोल संग्रह की टेस्टिंग कंप्लिट हो गई है, जिसे 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जा सकता है।
