Loan scam – आज के समय में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के बीच यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि कहीं आपके नाम पर कोई और लोन तो नहीं ले रहा। समय रहते जांच करने से आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। सही जानकारी और कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप खुद यह पता लगा सकते हैं… आइए नीचे खबर में जान लेते है स्टेप्स-
आजकल फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें पैसों से जुड़े धोखाधड़ी के केस सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। कई बार स्कैमर्स (scammers) किसी और के नाम पर लोन तक ले लेते हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कोई और व्यक्ति लोन ले रहा है या नहीं, और इसके आसान स्टेप्स क्या हैं।
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस-
नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से आप आसानी से यह जांच कर सकते हैं कि आपके नाम पर कोई और व्यक्ति लोन ले रहा है या नहीं।
स्टेप 1- सबसे पहले सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर (credit scroe) की वेबसाइट पर जाए।
स्टेप 2- अब Get Your Cibil Score पर क्लिक कर दें।
स्टेप 3- फिर स्क्रीन पर आए सब्सक्रिप्शन (subscription) के ऑप्शन Skip कर दें।
स्टेप 3- पहली बार अगर आप इस वेबसाइट का यूज कर रहे हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स (personal details) जैसे जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही लॉगिन Credentials बनाए और लॉगिन कर दें।
स्टेप 6- अब आपसे पैन नंबर (PAN No.) मांगा जाएगा इसे दर्ज कर दें।
स्टेप 7- फिर Check Cibil Score पर क्लिक करें।
स्टेप 8- इसके बाद आपके द्वारा दिए गए नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।
स्टेप 9- लास्ट में आपको लोन सेक्शन (loan section) का भी ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितना लोन लिया गया है।
कैसे करें अपना सिबिल स्कोर चेक?
सिबिल स्कोर चेक (How to check CIBIL score) करने के लिए आपको ऊपर बताए गए 7 स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सभी स्टेप्स पूरे करते ही आपकी स्क्रीन पर सिबिल यानी क्रेडिट स्कोर दिखाई देगा। इसी स्कोर के आधार पर बैंक और वित्तीय संस्थान उधारकर्ता की लोन (loan) चुकाने की क्षमता का आकलन करते हैं।अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो आपको कम ब्याज दर पर ज्यादा लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
