Weather Alert : बिहार में इस समय एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आज बिहार के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार वर्तमान में पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती सरकुलेशन बन रहा है, जिसके चलते बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस बदलते मौसमी परिसंचरण के चलते आगामी समय में बिहार के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार पश्चिमी हवाओं के चलते बिहार में फिर से मौसम बदल रहा है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में वर्तमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 11 मार्च को बिहार के कई दिनों में बारिश दर्ज की जा सकती है।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि आज बिहार के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने आज 11 मार्च को पटना, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भोजपुरी, नालंदा, गया, रोहतास, पूर्णिया समेत प्रदेश के कई हिस्सों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में विभाग का मानना है कि इन क्षेत्रों के लोगों को अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इसके अलावा बिहार के आठ जिलों में आज बारिश दर्ज की जा सकती है।
मौसम रिपोर्ट्स के अनुसार आज दिन भर प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 16 मार्च से एक बार फिर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25 मार्च को बिहार में काफी तेज बारिश हो सकती है।
वहीं, बात करें बीते दिन के तापमान की तो 10 मार्च के प्रदेश में मधेपुरा का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अररिया का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी के साथ राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
